{"_id":"5dcd117d8ebc3e5b0c3572ac","slug":"amroha-fondapur-village-pradhans-husband-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: फोंदापुर के प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: फोंदापुर के प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 14 Nov 2019 02:04 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में महिला प्रधान के पति की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार दोपहर गजरौला ब्लॉक के फोंदापुर गांव की प्रधान आशा देवी के पति धर्मवीर (38) की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो प्रधान पति का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उन्हें आनन-फानन में सीएचसी लाया गया जहां केंद्र अधीक्षक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोनिका यादव भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। परिजनों का कहना है कि मृतक धरम वीर सुबह अपने खेत पर सिंचाई करने गए हुए थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं परिजन भी अभी पूरी तरह से कुछ बता पाने की हालत में नहीं हैं।