{"_id":"6a2cf59bbc0fd9cd41098449","slug":"amroha-accused-of-cow-slaughter-nabbed-in-encounter-and-injured-by-gunfire-three-arrested-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amroha: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी दबोचा, गोली लगने से जख्मी, 25 हजार का इनामी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी दबोचा, गोली लगने से जख्मी, 25 हजार का इनामी समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2026 11:46 AM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:46 AM IST
सार
अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी आकिल के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस की गिरफ्त की आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सैदनगली थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 25 हजार का इनामी बदमाश भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैदनगली पुलिस टीम शनिवार तड़के संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि गोवध गिरोह की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आकिल निवासी ग्राम ढक्का के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश आकिल से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें 25 हजार का इनामी विक्की खान निवासी संभल और उसका साथी साहिल निवासी दिल्ली शामिल हैं।
सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पकड़े गए अपराधी शातिर किस्म के हैं।
घायल आकिल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता और जानलेवा हमले सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं, जबकि विक्की खान पर पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं।
सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पकड़े गए अपराधी शातिर किस्म के हैं।
घायल आकिल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता और जानलेवा हमले सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं, जबकि विक्की खान पर पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन