फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amrit Sarovar will also become a means of entertainment, tourism: Naqvi

मनोरंजन, पर्यटन का साधन भी बनेगा अमृत सरोवर : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar will also become a means of entertainment, tourism: Naqvi
मनोरंजन, पर्यटन का साधन भी बनेगा अमृत सरोवर : नकवी
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने पटवाई में किया देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन, प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव भी रहे मौजूद
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को पटवाई स्थित देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर से न सिर्फ जल संरक्षण होगा, बल्कि मनोरंजन और पर्यटन का भी साधन बनेगा।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ पटवाई स्थित अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पटवाई में यह आकर्षक अमृत सरोवर तैयार हुआ है। बहुत ही कम समय में इस भव्य अमृत सरोवर का शुभारंभ होने में आम जनों की सहभागिता, ग्रामीणों का सहयोग, ग्राम पंचायत एवं जिला प्रशासन की मुस्तैदी महत्वपूर्ण रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले मन की बात कार्यक्रम में भी इस अमृत सरोवर का उल्लेख कर इसके महत्व को बढ़ाया है। जिसके बाद कई अन्य जनपदों में भी इस प्रकार अमृत सरोवर बनाए जाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नकवी ने कहा कि पटवाई के इस अमृत सरोवर से पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही यह सरोवर आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगा। मनोरंजन की विभिन्न सुविधाओं के साथ ही नौका विहार भी इस अमृत सरोवर का आकर्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह अमृत सरोवर इस बात का उदाहरण है कि किस तरह सरकार और समाज के समन्वय से बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं। अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 75 अमृत सरोवर के निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। इस अमृत सरोवर ने पटवाई का नाम पूरे देश में प्रसिद्ध कर दिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, मिलक सीट से विधायक राजबाला, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, पैक्सफेड सभापति सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, कपिल आर्य, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, सीडीओ गजल भारद्वाज, एसपी अशोक कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद नकवी ने लिया नौका विहार का आनंद, गोलगप्पे भी खाए
रामपुर। अमृत सरोवर के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नौका विहार का आनंद लिया और साथ ही अमृत सरोवर के साथ बने फूड स्ट्रीट कॉर्नर पर गोलगप्पे भी खाए। गोलगप्पे खाकर विक्रेता को भुगतान किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed