फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amit Shah will come to Moradabad on December 30

30 दिसंबर को मुरादाबाद आएंगे अमित शाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah will come to Moradabad on December 30
मुरादाबाद। गृहमंत्री अमित शाह 30 दिसंबर को भाजपा के जनविश्वास यात्रा में शामिल होने मुरादाबाद आएंगे। गृहमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनविश्वास यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा ने 19 दिसंबर को प्रदेश में एक साथ अलग-अलग जिलों से जनविश्वास यात्रा निकाली है। जनविश्वास यात्रा 30 दिसंबर को बिजनौर से मुरादाबाद पहुंचेगी। जनविश्वास यात्रा रामपुर तक जाएगी। मुरादाबाद में इस जनविश्वास यात्रा में अमित शाह शामिल होंगे। सोमवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनविश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि 30 दिसंबर को अमित शाह मुरादाबाद आएंगे।
विज्ञापन

इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सर्किट हाउस से हनुमान मूर्ति तिराहे तक यात्रा का रूट मैप बना लिया गया है। बैठक में महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, देहात विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विवेकराज सोनी, नगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मोहन लाल सैनी, कमल गुलाटी, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, चंद्र प्रजापति, राहुल शर्मा, भरत टंडन, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों से निकलेगी यात्रा
- सर्किट हाउस, चौधरी चरणसिंह चौक, प्रकाश नगर चौराहा, मानसरोवर कॉलोनी, लोकोशेड पुल, फव्वारा तिराहा, कपूर कंपनी, ताड़ीखाना, बुधबाजार चौराहा, इंपीरियल तिराहा, संभल चौराहा, प्रभात मार्केट और हनुमान मूर्ति तिराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed