फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ambulance drivers on strike

इमरजेंसी 108 और 102 एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल पर गए कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
ambulance drivers on strike
ambulance drivers on strike - फोटो : CITY
मुरादाबाद। वेतन समझौता लागू नहीं होने से आक्रोशित 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। एबुलेंस के खड़ी होने से कोरोनाकाल में मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में अनुबंधित कर्मचारी की 61 एंबुलेंस संचालित हैं। 108 एंबुलेंस 30, 102 एंबुलेंस 28 और तीन एएलएस एबुलेंस हैं। कर्मचारी लंबे समय से वेतन जारी करने और वेतन वृद्धि की मांग करते आए हैं। एंबुलेंस सेवा संघ के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिसौदिया के मुताबिक कंपनी ने संघ पदाधिकारियों के साथ कुछ महीने पहले मांगों के समर्थन में समझौता किया था। जिसमें चालक को 13100 रुपये और ईएमटी को 13800 रुपये वेतन और हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच वेतन जारी करने का आश्वासन दिया गया था। कंपनी ने इसे लागू नहीं किया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सुनने को तैयार नहीं है। संघ अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारी एंबुलेंस को खड़ी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि मुरादाबाद जिले में सिर्फ दो एंबुलेंस संचालित की जाएंगी, ताकि कोरोना मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया जा सके। बाकी एंबुलेंस मांगें पूरी नहीं होने तक खड़ी रहेंगी। एबुलेंस का संचालन ठप होने से कोरोना मरीजों के अलावा अन्य मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

- 108 और 102 एंबुलेंस का संचालन अनुबंध पर है। कंपनी और कर्मचारियों के बीच के विवाद को लेकर जानकारी नहीं है। एंबुलेंस संचालन ठप होने से मरीजों को परेशानी होगी। कंपनी प्रबंधन से वार्ता की जा रही है, ताकि कर्मी वापस काम पर लौट सकें। मंगलवार को वैकल्पिक व्यवस्था कर सरकारी एंबुलेंस का संचालन बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed