फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aman dead body found only one kilometer away from house Police performed last rites in unclaimed in moradabad

दर्दनाक: आखिरी बार जिगर के टुकड़े को नहीं देख पाई मां, घर से मात्र एक किमी की दूरी पर मिला था अमन का शव

Tue, 10 Jan 2023 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Jan 2023 01:08 PM IST
सार

मुरादाबाद के मझोला के फकीपुरा शास्त्री नगर निवासी अमन तीन जनवरी को अपने घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर सिविल लाइंस क्षेत्र में फकीरपुरा रेलवे हरथला कॉलोनी के सामने रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिला था। जबकि परिजन मझोला क्षेत्र में ही उसकी तलाश में जुटे रहे थे। पुलिस ने पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया

विज्ञापन
Aman dead body found only one kilometer away from house Police performed last rites in unclaimed in moradabad
बिलखते हुए अमन का मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में 52 वर्षीय नन्ही पिछले छह दिन से अपने लापता बेटे अमन के जिंदा होने की उम्मीद में उसे ढूंढ रही थी। चौकी और थाने में भी उसने बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई लेकिन उसे कहीं से मदद नहीं मिली। सोमवार रात एक व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रही लावारिस शव की तस्वीर मोहल्ले के युवकों ने नन्ही और उसके दूसरे बेटे विशाल को दिखाई। तब परिजन फकीरपुरा चौकी पहुंचे। 
विज्ञापन


मां ने पुलिस कर्मियों को अपने बेटे की तस्वीरें दिखाई। पुलिस कर्मियों ने बताया कि इस लाश का तो दो दिन पहले ही लावारिस में अंतिम संस्कार किया जा चुका है।
विज्ञापन

मझोला के फकीरपुरा शास्त्री नगर निवासी नन्ही दूसरों के घरों में खाना बनाने का काम करती है। उसका बड़ा बेटा विशाल हल्द्वानी में फास्ट फूड का ठेला लगाता है जबकि दूसरे नंबर का बेटा अमन (19) फैक्टरी में काम करता था। तीसरे नंबर का बेटा सचिन और एक बेटी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्ही ने बताया कि दो जनवरी की सुबह साढ़े आठ बजे वह काम पर चली गई थी। उस वक्त अमन घर में सो रहा था। शाम को घर आई तो देखा कि अमन घर में मौजूद नहीं था। उसने अपनी बेटी वैष्णवी से पूछा तो उसने बताया कि अमन मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के साथ कहीं गया है।

इसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। तीन जनवरी को मझोला थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। इसके बाद से परिजन अमन की तलाश में दर दर भटक रहे थे लेकिन पुलिस ने दूसरे थानों में अमन के लापता होने की सूचना तक नहीं भेजी जबकि उसी दिन सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में फकीरपुरा में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। ये दोनों थाने एक ही सर्किल में आते हैं बावजूद इसके पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी नहीं निभाई।

Aman dead body found only one kilometer away from house Police performed last rites in unclaimed in moradabad
अमन के घर में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
इसका नतीजा ये रहा है कि परिजन अमन की तलाश में लगे रहे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि तीन जनवरी को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। परिजन सिविल लाइंस थाने की फकीरपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और उन्होंने फोटो देखकर मृतक की पहचान अमन के रूप में की। लेकिन उससे पहले ही पुलिस लावारिस में शव का अंतिम संस्कार करा चुकी थी।

घर से मात्र एक किमी की दूरी पर मिला था अमन का शव
आपको बता दें कि मुरादाबाद के मझोला के फकीपुरा शास्त्री नगर निवासी अमन तीन जनवरी को अपने घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर सिविल लाइंस क्षेत्र में फकीरपुरा रेलवे हरथला कॉलोनी के सामने रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिला था। जबकि परिजन मझोला क्षेत्र में ही उसकी तलाश में जुटे रहे थे। मां अपने कलेजे के टुकड़े के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी तो भाई विशाल और सचिन को भाई के खोने के साथ ही इस बात का भी दुख जिंदगी भर सताता रहेगा कि वो भाई के शव का अंतिम संस्कार भी नहीं कर सके। 
 

दो साल पहले हो गई थी पिता की मौत
अमन के पिता बबलू सैनी की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार अभी उस दुख से निकला भी नहीं था कि अब बेटे की मौत ने तोड़ दिया। नन्ही का बड़ा बेटा हल्द्वानी में रहकर काम करता है जबकि अमन ही अपनी मां के साथ घर की देखभाल कर रहा था। एक छोटा भाई सचिन और बहन पढ़ाई कर रहे हैं।

 

मेरे बेटे की हत्या कर फेंका शव
नन्ही ने मोहल्ले में रहने वाले एक युवक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोेपी युवक चार साल जेल में रहने के बाद बाहर आया है। एक जनवरी की रात वो मेरे घर में ही सोया था। दो जनवरी को वो अपने साथ मेरे बेटे को ले गया। उसने ही मेरे बेटे की हत्या की है।

 

यह होती है लापता को ढूंढने की प्रक्रिया
यदि कोई व्यक्ति लापता हो जाता है तो थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई जाती है। पुलिस वायलेस के जरिए पूरे जनपदए रेंज और जोन में इसकी सूचना पास करती है। इसके अलावा सोशल मीडिया, टीवी, अखबार में भी सूचनाएं प्रकाशित कराई जाती हैं जबकि लावारिस लाश मिलने पर मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस लोगों को मौके पर बुलाती है। इसके बाद भी पहचान नहीं होती है तो जनपद रेंजए जोन में भी वायलेस के जरिए मैसेज पास कराया जाता है। ताकि कोई व्यक्ति लापता हो तो उसके परिजन मौके पर आकर पहचान करा सकें। इसके अलावा टीवी और अखबार में भी लावारिस शव मिलने की सूचनाएं प्रसारित कराई जाती हैं।


 

शहर के एक थाना क्षेत्र से लापता और दूसरे थाने में उसी युवक के शव का लावारिस में अंतिम संस्कार हुआ है तो ये गंभीर मामला है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने और लापता युवक के ढूंढने के प्रयास में कहां लापरवाही बरती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। -  हेमराज मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed