{"_id":"61b64ba0f8d1ce61b515b7ac","slug":"alert-issued-in-the-district-regarding-bird-flu-moradabad-news-mbd4124236165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद शासन के निर्देश पर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग का दावा है कि फिलहाल जिले में इसके लक्षण आदि मिलने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन एहतियातन अलर्ट जारी करते हुए पशु चिकित्सालयों पर तैनात चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को इस पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए गए हैं।
जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में विदेशी मेहमान पक्षियों को आना शुरू हो जाता है। ये पक्षी नदी, तालाबों आदि नम स्थानों पर हजारों मील का सफर तय कर पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में हालांकि ऐसे पक्षियों का तादात में आना शुरू नहीं हुआ है और न ही जिले में कहीं बहुतायत में पक्षियों के मरने की कोई सूचना मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर जिले में मौजूद पोल्ट्री फार्म स्वामियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले के सभी 21 पशु चिकित्सालयों के चिकित्सकों व उनके स्टाफ को भी सतत निगरानी रखने तथा आशंका होने पर पक्षियों की सैंपलिंग करने को कहा गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके कहीं आसपास पक्षियों के मरने की कोई सूचना मिलती है तो वह अपने निकटवर्ती पशु सेवा केंद्र पर मौजूद चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी जरूर दें। उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षियों से फ्लू का वायरस पालतू मुर्गियों में न फैले, इसके लिए लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की गई है।