{"_id":"b82895fcc0a7bcfae353dc79003de2d6","slug":"alert-in-moradabad-for-isis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस की गतिविधयों पर मंडल में निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएस की गतिविधयों पर मंडल में निगरानी
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की राजधानी पेरिस में तबाही मचाने वाले आतंकी संगठन आईएस ने दूसरे देशों में भी हमले की चेतावनी दी है। देश दुनिया के साथ ही मुरादाबाद मंडल में भी आईएस की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। दूसरे स्थानों पर छोटी- बड़ी आतंकी घटनाओं के बाद खुफिया एजेंसियों की नजरें सीधे मुरादाबाद ही पहुंचती हैं। क्योंकि मुरादाबाद आतंकवादियों को पनाह देने का दाग पहले भी कई बार झेल चुका है। गृह मंत्रालय से जारी आदेश के बाद मुरादाबाद में खुफिया एजेंसियां अलर्ट कर दी गई हैं।
पिछले साल बिजनौर में एक घर में छह आतंकी बम बना रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया था। जिसमें एक आतंकी घायल हो गया था। इसके बाद बाकी आतंकी घायल को लेकर मौके से फरार हो गए थे। जांच पड़ताल में सामने आया था कि उन्होंने ये बताकर कमरा किराये पर लिया था कि वह मुरादाबाद के रहने वाले हैं और यहां काम की तलाश में आए हुए हैं। इसके बाद खुफिया एजेंसी और एटीएस की टीमों ने मुरादाबाद में तमाम जगह दबिश दी थी। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके अलावा मेरठ में पीएसी हमले का आरोपी सलीम पतला भी यहां वर्षों तक छिपा रहा। इसके अलावा, संभल, अमरोहा में आतंकी छिपे होने की खबरें आती रहीं। या फिर यहां के लोग आतंकी गतिविधियों में दूसरे शहरों में पकड़े गए हैं। अब पेरिस में हमले हुए हैं। आतंकी संगठन ने दूसरे देशों में तबाह मचाने की चेतावनी दी है। गृह मंत्रालय ने देश में चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। मुरादाबाद में भी आदेश पहुंच चुका है।यहां भी खुफिया एजेंसी लगी हैं। आतंकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।