फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   alert for corona departement increas sampling

कोरोना को लेकर अलर्ट, सैंपल की रफ्तार बढ़ाएगा महकमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
alert for corona departement increas sampling
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही सेहत महकमा अलर्ट हो गया है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए विभाग सैंपल की रफ्तार बढ़ाएगा। रोजाना 1500 आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का लक्ष्य रखा है। साथ ही एंटीजन टेस्ट पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं जरूरत पड़ने पर दो दिन में ही एल-2 हास्पिटल शुरू करने के लिए भी महकमा तैयार है।
विज्ञापन

देश के सात राज्य महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है। रविवार को देश में रिकार्ड तोड़ 25 हजार से अधिक मरीज मिले। वहीं मुरादाबाद में भी संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मार्च के चौदह दिनों में 32 नए पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। 28 दिन बाद रविवार को संक्रमित वृद्ध महिला की मौत भी हो चुकी है। जिसे लेकर महकमा अलर्ट हो गया है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि संक्रमण के फैलाव पर लगाम लगाने के लिए आरटीपीसीआर सैंपलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रोजाना पंद्रह सौ सैंपल करने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त एंटीजन टेस्ट भी किए जाएंगे। अगर आवश्यकता पड़ी तो दो दिन के भीतर एल-2 हास्पिटल शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टीम तैयार है। फिलहाल एहतियात बरतने की जरूरत है। सामाजिक दूरी बनाकर और मास्क लगाकर महामारी को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed