{"_id":"604a38da8ebc3ed83026c9ca","slug":"akhilesh-yadav-attack-on-yogi-adityanath-photo-said-taking-selfies-on-the-works-of-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की फोटो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- सपा सरकार के कामों पर ले रहे सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की फोटो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- सपा सरकार के कामों पर ले रहे सेल्फी
Thu, 11 Mar 2021 09:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉनफ्रेंस करते अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट वाली सेल्फी पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दूसरों के काम पर सेल्फी ले रहे हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरे में लिया।
अखिलेश यादव गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली रोड पर स्थित होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण सांसद आजम खान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजम खान के खिलाफ कथित बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही के विरोध में जन आक्रोश दर्ज कराने के लिए 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालने का शुभारंभ करेंगे।
एक दिन पहले उन्होंने मीडिया से कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी बड़े राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेगी। क्योंकि, इसका अनुभव अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हर हाल में ममता की सरकार बनने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों के बढ़ने, महिलाओं पर अत्याचार होने, सरकारी मशीनरी के भ्रष्टाचार के कारण हर वर्ग का परेशान होना बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की सरकार से उब चुकी है और समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह मुख्यमंत्री बदल गए हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी बदल सकते हैं।