फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ajay Rai said: strategy made corner PM Modi elections, farmers and traders worried under BJP rule

अजय राय बोले: चुनाव में पीएम मोदी को घेरने की बनेगी रणनीति, भाजपा राज में किसान-व्यापारी परेशान

Tue, 26 Dec 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 10:29 AM IST
सार

मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई से हर वर्ग परेशान है। आरोप लगाया कि हर साल गन्ने का मूल्य 20 रुपये बढ़ता था लेकिन योगी सरकार में गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया। काफी संख्या में किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Ajay Rai said: strategy made corner PM Modi elections, farmers and traders worried under BJP rule
मुरादाबाद में लोगों ने मिलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके चुनाव क्षेत्र में घेरने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महंगाई से किसान, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।अमरोहा से यूपी जोड़ो यात्रा मुरादाबाद में प्रवेश करने के बाद सोमवार की रात रामपुर रोड स्थित गुरुकुल आईटी कॉलेज में ठहरी हुई है।

विज्ञापन


यात्रा के पड़ाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2014 में चुनाव लड़ा तो 80 हजार वोट मिले थे। दूसरी बार एक लाख 55 हजार मिले थे। इस बार वाराणसी संसदीय क्षेत्र में चुनाव रोचक होगा। वाराणसी में भी जनता कांग्रेस का साथ देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई से हर वर्ग परेशान है। आरोप लगाया कि हर साल गन्ने का मूल्य 20 रुपये बढ़ता था लेकिन योगी सरकार में गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया। काफी संख्या में किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। किसानों के बिजली बिल सरकार ने वादा करने के बावजूद माफ नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली खाद, बिजली, डीजल के रेट बढ़ गए हैं। शिक्षा और दवा दोनों महंगी हो गई हैं। व्यापार घटकर आधा हो गया है। नौकरीपेशा आदमी भी महंगाई के चलते सही ढंग से परिवार नहीं चला पा रहा है। कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ेगी।

पार्टी के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को हर फोरम पर उठाएंगे।यात्रा में हर वर्ग का मिल रहा समर्थन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सहारनपुर से यूपी जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद आम लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। बिजनौर और अमरोहा में लोग कह रहे थे कि दो दशक में ऐसी भीड़ कांग्रेस के लिए कभी नहीं देखी थी।

उन्होंने कूवी में पहुंचकर 302 दिनों से आंदोलन कर रहीं महिलाओं से मुलाकात की। आंदोलनरत महिलाओं के मुद्दे काे कांग्रेस समर्थन करेगी। आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने से पीछे नहीं हटेंगे। यात्रा की रिपोर्ट पार्टी के आला नेताओं को दी जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और नीलांशु चतुर्वेदी साथ-साथ चल रहे हैं।


अमरोहा में राशिद अल्वी भी थे।कांग्रेस हो रही मजबूत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी गठित कर दी है। सीट शेयरिंग का निर्णय पार्टी आलाकमान करेगा। यात्रा के बाद पार्टी आलाकमान को अपनी क्षमता से अवगत कराया जाएगा। बातचीत के दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव विशाल वशिष्ठ और पार्टी प्रवक्ता अभिमन्यु मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed