फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Agent kidnapped from near SSP residence

एसएसपी आवास के पास से आढ़ती का अपहरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Agent kidnapped from near SSP residence
मुरादाबाद। एसएसपी आवास के पास से बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.30 बजे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने आढ़ती को अगवा कर सनसनी फैला दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आढ़ती की स्कूटी और बैग भी मौके पर पड़ा मिला। पुलिस ने व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पत्नी का आरोप है कि नामजद आरोपियों से उनके पति का दुकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी संदीप थैरेजा(45) की मझोला क्षेत्र में मंडी समिति में फल और सब्जी की आढ़त है। उनकी पत्नी मीना थैरेजा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.30 बजे आढ़त पर जाने के लिए स्कूटी से घर से निकले थे। आठ बजे दुकान पर काम करने वाले मनोज ने घर पर फोन किया। उसने बताया कि संदीप थैरेजा अभी आढ़त पर नहीं पहुंचे हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। इसके बाद पत्नी ने भी फोन पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने मंडी समिति पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की सूचना दी। इसी बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दे दी थी कि आवास विकास कॉलोनी में शनि देव मंदिर रोड पर स्कार्पियो सवार चार लोग एक स्कूटी सवार को अगवा कर ले गए हैं। आढ़ती की स्कूटी और बैग मौके पर पड़ा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम से सभी थानों को मैसेज फ्लैश कराया गया। पुलिस ने आढ़ती की पत्नी मीना से पूरे प्रकरण की जानकारी की। पुलिस को बताया कि उनके पति की मंडी समिति में आढ़त है। कटघर के लाजपत नगर निवासी जयपाल सिंह, कन्हैया लाल, चक्कर की मिलक निवासी रामचंद्र और पाकबड़ा निवासी राजेंद्र सैनी से दुकान और आढ़त के विवाद में मुकदमेबाजी चल रही है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने मेरे पति को आज दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। एएसपी सागर जैन ने बताया कि चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीकोठी चौराहे की ओर जाती दिखी कार
मुरादाबाद। आढ़ती के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी व बैग कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आसपड़ोस के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वारदात के बाद कार पीलीकोठी चौराहे की ओर जाती दिखाई दे रही है। हालांकि उस वक्त कोहरा होने के कारण कैमरा भी ज्यादा दूर तक कवर नहीं कर पाया।
परिजन और रिश्तेदार परेशान
मुरादाबाद। संदीप थैरेजा परिवार के साथ रामगंगा विहार में रहते हैं। मंडी समिति में आढ़त के अलावा बाजार गंज में अचार की दुकान भी है। परिवार में पत्नी मीना के अलावा एक बेटा पावन थैरेजा और बेटी शुभी थैरेजा है।
व्यापारी के बेटे का आरोप
आढ़ती के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने रामचंद्र को अपनी आढ़त पर काम पर रखा था। कुछ दिन बात रामचंद्र से कुछ मामलों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसे आढ़त से हटा दिया था। बेटे का आरोप है कि इसके बाद रामचंद्र उनके पिता से रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि रामचंद्र व अन्य आरोपियों ने पिता को धमकी दी थी कि बृहस्पतिवार को दुकान खाली कर दें। वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
सिविल लाइंस थाने में चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

अखिलेश भदौरिया, पुलिस अधीक्षक नगर
नामजद आरोपी से चल रही पूछताछ
मुरादाबाद। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद नामजद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed