फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After watching the film, children learned to exercise

Moradabad News: फिल्म देखकर बच्चों ने ली रोज सुबह व्यायाम करने की सीख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
After watching the film, children learned to exercise
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

जिले के तीन विद्यालयों में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाल फिल्म महोत्सव के अंतर्गत बाल फिल्में दिखाई गईं। तीनों जगह कुल 331 बच्चों ने फिल्म देखकर रोज सुबह जल्दी उठने, पार्क में सैर व व्यायाम करने की सीख ली। उन्हें बताया गया कि स्वस्थ्य रहने के लिए अच्छी आदतें जरूरी हैं।
कंपोजिट विद्यालय मल्लीवाला कांठ में प्रधानाध्यापक नवनीत कुमार के पर्यवेक्षण में 146, प्राथमिक विद्यालय बहादरपुर खद्दर में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में 125 और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर कांठ में प्रधानाध्यापक पवन कुमार के पर्यवेक्षण में 60 विद्यार्थियों ने डिटेक्टिव गट्टू, गट्टू की समझदारी, ट्रैफिक नियम व जादुई पेंसिल फिल्में देखीं। फिल्मों ने विद्यार्थियों को बड़ों का आदर करने, सुबह जल्दी उठने, बाइक पर बैठते समय हेलमेट लगाने, कार में सीट बेल्ट पहनने, एक दूसरे से अच्छा व्यवहार करने, रोजाना अखबार पढ़ने, विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने, सत्य के मार्ग पर चलने, घर व स्कूल में साफ सफाई रखने और रोजाना अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। यातायात नियमों की जानकारी में विशेषकर ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने, बुजुर्गों व दिव्यांगों को सड़क पार कराने में मदद करने, सड़क पर बाईं ओर चलने के लिए समझाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। साथ ही कुछ प्रश्नों के जवाब भी दिए। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें रंजना, हेमलता, रोबिन निम, हर्ष, जीशान, विशाल, मोहम्मद आदिल, संदीप कुमार सैनी, राधा, वंश का नाम शामिल है। इस मौके पर तीनों विद्यालयों में शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed