फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after death of women corona positive report came

महिला की मौत के बाद रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
after death of women corona positive report came
सैदनगर (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव की महिला गंभीर रूप से बीमार थी। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से महिला को रेफर कर दिया। परिजन महिला को बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, शनिवार को जब महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो हड़कंप मच गया। हालांकि, अफसरों का कहना है कि भले ही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उसकी मौत कोरोना की वजह से नहीं बल्कि आंत संबंधी बीमारी की वजह से हुई है।
विज्ञापन

सैदनगर क्षेत्र के नगालिया आकिल गांव निवासी एक महिला की 12 जुलाई को बीमार हो गई थी। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल आ गए, लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला का सैंपल 18 जुलाई को लिया गया था। इसके बाद उसके परिजन इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में ले गए थे। इलाज के दौरान 24 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को गांव में लाकर दफन कर दिया गया। उसके सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आई जो पॉजिटिव थी। जानकारी सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद टीम महिला के गांव पहुंच गई। टीम ने गांव में जाकर महिला के संपर्क में आए लोगों और उसके परिजनों के सैंपल ले लिए। हालांकि, सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा का कहना है कि महिला में भले ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है, लेकिन उसकी मौत कोरोना से नहीं हुई है। उसमेें कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं थे। उसको आंत संबंधी बीमारी थी, उसकी सैंपलिंग तो एहतियातन कराई गई थी। वहीं जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि इस बारे में जानकारी मिली है। गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा और महिला के संपर्क में आने वाले लोगोें की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed