फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After 16 months in the transition period, the lowest 15 positive cases were found in July

संक्रमण काल के 16 महीने बाद जुलाई में सबसे कम 15 पॉजिटिव केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
After 16 months in the transition period, the lowest 15 positive cases were found in July
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल के 17 महीनों में जुलाई राहत भरा रहा। मार्च 2020 से जुलाई 2021 के बीच सोलह महीने बाद जुलाई में सबसे कम 15 पॉजिटिव मरीज मिले। इससे पहले मार्च 2020 में सिर्फ एक पॉजिटिव केस मिला था। संक्रमण के 17 महीनों में अप्रैल में सबसे अधिक संक्रमित मरीज पाए गए।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण काल काल 17 महीने बीत चुके हैं। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत हुई थी। इस महीने सिर्फ एक पॉजिटिव केस मिला था। मार्च 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक जिले में संक्रमण की रफ्तार में उतार चढ़ाव देखने को मिला। वर्ष 2020 में अगस्त और सितंबर में संक्रमण का फैलाव चरम पर रहा। इसके बाद कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी थी। संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई। लेकिन मार्च 2021 में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी।
विज्ञापन

इस साल अप्रैल में संक्रमण की दर 14.68 फीसदी और मई में 7.73 फीसदी रही। अप्रैल में सबसे अधिक 16087 पॉजिटिव केस मिले। लेकिन सोलह महीने बाद जुलाई माह में सबसे कम 15 संक्रमित मरीज मिले। जुलाई में 127784 सैंपल लिए गए, लेकिन पंद्रह लोगों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वहीं इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed