फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Administration on alert after farmer's death due to drowning in flood water

Moradabad News: बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत पर प्रशासन अलर्ट

Mon, 11 Aug 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 11 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert after farmer's death due to drowning in flood water
कुंदरकी। कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के बांहपुर के रकबे में बाढ़ के पानी में डूबने से हुई युवा किसान दिनेश सैनी की मौत के बाद तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। रविवार को तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह ने जैतवाड़ा पुल से रामगंगा नदी के जलस्तर का जायजा लिया तो पता चला कि रामगंगा के जलस्तर पर गिरावट है और जैतवाड़ा गोविंदपुर संपर्क मार्ग पर भी कुछ पानी कम हुआ है जबकि गांगन नदी का जलस्तर पर स्थिर बताया जा रहा है। इसके बावजूद से तहसीलदार ने ग्राम अब्दुल्लापुर और जैतिया फिरोजपुर मेें चौपाल लगाकर ग्रामीणों से कहा कि रामगंगा और गांगन नदियों के पास नहीं जाए जिससे बांहपुर में हुई युवा किसान की डूबने से मौत की पुनरावृत्ति न हो सके। कुछ दिनों में जब हालात सामान्य हो जांएगे तो अपने खेतों पर भी आ जा सकते हैं। चौपाल में जैतिया फिरोजपुर के प्रधान ठाकुर मनवीर सिंह, डीलर राकेश कश्यप, सियाराम, रोहन सिंह, रामपाल सिंह, अब्दुल्लापुर के प्रधान तय्यब हुसैन समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन



बाढ़ के पानी में डूबकर जान गंवाने वाले युवा किसान दिनेश सैनी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बताते है कि दिनेश सैनी पर कुछ की कृषि भूमि है और वह मुरादाबाद की एक निर्यात फर्म में मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर कर रहा था जिसकी आकस्मिक मौत पर परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। मृतक के मकान की हालत में खस्ता है। परिवार में किसान की गर्भवती पत्नी संतोष अपने चार बेटी और एक बेटे को लिए गम से बेहाल है। एसडीएम विनय कुमार सिंह का कहना है कि किसान के आश्रित परिवार को दैवीय आपदा के तहत चार लाख की धधराशि दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया और जल्द की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


रामगंगा नदी की पानी से कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम नगला जटनी की आबादी के करीब से बह रहा है। खेत खलिहान पूरी तरह से जलमग्न हैं। यहां पर संपर्क मार्ग पर पानी जमा होने से वाहन फंसे रहे है और आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार को जान जोखिम में डालकर पानी से गुजरने को मजबूर हैं। वहीं जैतवाड़ा गोविंपुर संपर्क मार्ग पर कुछ पानी कम होेने से राहगीरों को राहत मिल गई हैं। उधर अब्दुल्लापुर संपर्क मार्ग पर भी जलस्तर कमी आई है जिससे राहगीर राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed