{"_id":"85f5058711a10e45b8115d57d9a1c853","slug":"additional-station-supretandent-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्ती पर नपे अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुस्ती पर नपे अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 28 Nov 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद जंक्शन के अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक एके प्रधान पर सुस्त सुपरविजन भारी पड़ गया। सीनियर डीओएम (जी) ने उन्हें शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक के बाद एक निलंबन की दो बड़ी कार्रवाई के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
सीओएम संजीव गर्ग ने गुरुवार को मुरादाबाद जंक्शन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जहां एसएस के कमरे से पाए गए रजिस्टर में बड़ी संख्या में गार्डों की एडवांस अटेंडेंस मिली, वहीं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति तक दर्ज नहीं थी। यही नहीं इस दौरान पूछे गए तकनीकी सवालों पर संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला।
सीओएम ने इसपर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुवार को ही स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना को निलंबित किया तो शुक्रवार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनियर डीओएम (जी) रेखा ने अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक एके प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक एके प्रधान के खिलाफ सुस्त सुपरविजन की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान इसकी पुष्टि भी हो गई थी। वहीं स्टेशन अधीक्षक और अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि कटघर और मुरादाबाद जंक्शन पर हुए रेल हादसे से बड़ौदा हाउस में काफी नाराजगी थी।