फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Actress Juhi Babbar will give a theatrical performance

Moradabad News: आज मुरादाबाद में नाट्य प्रस्तुति देंगी अदाकार जूही बब्बर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Actress Juhi Babbar will give a theatrical performance
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदी नाटकों की लेखक एवं निर्देशक जूही बब्बर सोनी सोमवार 18 मार्च को अमर उजाला के मंच पर नाट्य प्रस्तुति देंगी। यह आयोजन टीएमयू के ऑडिटोरियम में होगा। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। शाम 6: 30 बजे कार्यक्रम का आगाज होगा। शहर के जनप्रतिनिधि, निर्यातक, डॉक्टर, अधिकारी, समाजसेवी व अन्य गणमान्य लोग नाट्य प्रस्तुति देखने पहुंचेंगे।


जूही बब्बर प्रसिद्ध अभिनेता राज बब्बर की बेटी व क्राइम पेट्रोल, हिंदी सीरियल बालिका वधू फेम अभिनेता अनूप सोनी की पत्नी हैं। उनके द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक विद लव आपकी सैयारा का मंचन वह खुद करेंगी। यह नाटक देश भर में सराहा जा रहा है। इसमें समाज में अकेली महिला की जिंदगी की कहानी की जद्दोजहद बखूबी देखने को मिलेगी। दो बार तलाक का दंश झेलने वाली महिला के जीवन के उतार-चढ़ाव की कहानी आपको भाव विभोर कर देगी। जूही बब्बर ने यह नाटक कोरोना काल में लिखा था और इसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर दिखाने की उनकी योजना थी। वहां दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया। तब इस नाटक की पटकथा का विस्तार हुआ और देश के विभिन्न मंचों पर इसकी प्रस्तुति होने लगी। जूही ने काश आप हमारे होते, अय्यारी, इट्स माय लाइफ, उन्स आदि फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है। इसके अलावा टीवी धारावाहिक घर की बात में वह मुख्य भूमिका में थीं। जूही विद लव आपकी सैयारा नाटक का मंचन सोमवार 18 मार्च को टीएमयू के ऑडिटोरियम में करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed