{"_id":"5cfad30dbdec22074a6afc82","slug":"accused-son-arrested-in-connection-of-mother-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, निशानदेही पर खून से सना डंडा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, निशानदेही पर खून से सना डंडा बरामद
Sat, 08 Jun 2019 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
Arrest
देहात थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना डंडा बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार के पुलिस ऑफिस में एसपी डॉ. विपिन ताडा ने हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात देहात थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में युवक ने अपनी मां की डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता डोरी सिंह की तहरीर पर आरोपी बेटे धर्मवीर सिंह के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह, एसआई जसवीर सिंह, सिपाही राजकुमार और योगेंद्र कुमार ने मां के हत्यारोपी बेटे धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा गांव के जंगल से बरामद हुआ