फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of beating meat seller hostage

मांस विक्रेता को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating meat seller hostage
अगवानपुर (मुरादाबाद)। अगवानपुर में रविवार रात कुछ लोगों ने मांस विक्रेता को बंधक बनाकर पीट दिया। घायल पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की। आरोप है कि पुलिस ने घटना के 20 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर के मोहल्ला सराय फारूख निवासी रिहान और बाईपास निवासी एक युवक के बीच रविवार रात करीब साढ़े दस बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवाओं ने रिहान की जमकर पिटाई की। बेटे से हुई मारपीट की शिकायत लेकर मांस विक्रेता मेहताब अली युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मेहताब अली को अपने ही घर में बंधक बनाकर उसकी भी पिटाई की। पिटाई से घायल मेहताब अली का आरोप है कि उसे तमंचा दिखाकर धमकाया गया, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसको छुड़ाया। घायल ने इस घटना की शिकायत पुलिस चौकी पर की है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मेहताब अली ने बताया कि सोमवार दोपहर भी तीन युवक उसकी दुकान पर आए थे और उसके बेटे व भतीजे को मारने की धमकी देकर गए है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी राजकिशोर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई थी। घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक वह वापस उनके पास नहीं आया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed