फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused arrested for shooting woman

महिला को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for shooting woman
भूमि विवाद के चलते हुई ताबड़तोड़ और फायरिंग में महिला के घायल होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

यह मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव चांदखेड़ी का है। यहां के रहने वाले ऋषिपाल सिंह और थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव याकूबपुर रामनगर निवासी भगवान सिंह, हरेंद्र सिंह में काफी समय से चांदखेड़ी स्थित कृषि भूमि को लेकर विवाद चला रहा है। इस विवाद के चलते दो मार्च को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद ताबड़तोड़ और फायरिंग में ऋषिपाल की पत्नी राकेश देवी और दूसरे पक्ष के भगवान सिंह गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। साथ ही ऋषिपाल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के भगवान सिंह, हरेंद्र सिंह, ओंमकार सिंह, अमित और कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले के आरोपी हरेंद्र सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम याकूबपुर उर्फ रामनगर थाना अमरोहा देहात को मंगलवार को पकड़ लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से शाम मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed