फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accidents occurring in the town due to elevated roads and deep side shoulders.

Moradabad News: नगर में सड़क ऊंची व साइड पटरी गहरी होने से हो रहे हादसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accidents occurring in the town due to elevated roads and deep side shoulders.
कांठ। नगर से होकर निकल रहे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद सड़क ऊंची और साइड पटरी गहरी होने से हर रोज हादसे हो रहे हैं। नगरवासियों ने साइड पटरी को ऊंचा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने कई महीने पहले कांठ नगर से होकर निकल रहे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग का चौड़ीकरण कराया था। नगर में रेलवे क्रॉसिंग 432-बी से लेकर मुरादाबाद-बिजनौर जनपद की सीमा सहसपुर बॉर्डर तक दोनों ओर सड़क को डेढ़ मीटर बढ़ाया गया था। नगर में पेट्रोल पंप तिराहा से लाल मस्जिद तक एक ओर का चौड़ीकरण कार्य अभी अधूरा है, लेकिन जहां-जहां सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है, वहां सड़क ऊंची और साइड पटरी गहरी हो गई है। जिस कारण दुकानदारों, गृहस्वामियों सहित वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क ऊंची और साइड पटरी गहरी होने से आए दिन ई-रिक्शा, ठेला आदि पलटते रहते हैं। वहीं बाइकों के फिसलने से भी लोग घायल हो रहे हैं। खुर्शीद अहमद, कई अहमद, शाकिर सैफी, जाकिर हुसैन, महेशचंद्र गुप्ता आदि नगरवासियों ने अधूरे पड़े सड़क चौड़ीकरण कार्य और साइड पटरी को ऊंचा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

--
कोट
कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का कुछ कार्य रुका होने के कारण साइड पटरी को ऊंचा करके दोबारा से बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जैसे ही चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा, दोनों ओर की साइड पटरी को ऊंचा करके बनवाया जाएगा। - रामेश्वर दयाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed