फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accident on highway

हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर मिनी बस पलटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident on highway
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे से सटे ग्राम नूरपुर के निकट एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में मिनी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बीस से अधिक यात्री चोटिल जख्मी हो गए। चीख पुकार मच गई। बस पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा । क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग निकले हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब आठ बजेे एक मिनी बस सवारियों को लेकर कुंदरकी से मुरादाबाद जा रही थी। बस में सवार यात्री मोहम्मद सईद ने बताया कि जब बस मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे पर स्थित ग्राम नूरपुर के निकट पहुंची तभी एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में मिनी बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। बस पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद हाईवे किनारे एक साइड में जाकर पलट गई। हादसा हादसा होने पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर सवारियों को पलटी बस के अंदर से बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में असगरी, छत्रपाल और सुखबीर निवासी बिलारी जुबेर खान, यूसुफ, वाजिद, जमीर अहमद और नाजिम निवासी कुंदरकी समेत बीस से अधिक यात्री जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ सवारियों को पुलिस ने जिला अस्पाल में भर्ती कराया है। एक घायल मोहम्मद सईद निवासी मोहल्ला नूरूल्ला थाना कुंदरकी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सईद के सिर में गंभीर चोट लगी है। एसओ मैनाठेर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे में जख्मी यात्रियों ने अंदेशा जताया कि चालक को बस चलाते शायद वक्त झपकी लग गई, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed