फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accident on Ganga Expressway: Bus Collides with Truck; 25 Passengers Injured—Chaos Erupts at Sambhal Hospital

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई बस, 25 यात्री घायल,  संभल के अस्पताल में मच गई अफरा तफरी

Tue, 05 May 2026 09:27 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई
संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 05 May 2026 09:27 AM IST
सार

संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर तड़के हादसा हो गया। ट्रक और बस की टक्कर होने से इसमें सवार 25 यात्री घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
Accident on Ganga Expressway: Bus Collides with Truck; 25 Passengers Injured—Chaos Erupts at Sambhal Hospital
गंगा एक्सप्रेसवे में हुए हादसे के घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा एक्सप्रेस पर डबल डेकर निजी बस सड़क पर खड़े बिस्कुट से लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे हादसे में बच्चों व महिलाओं समेत करीब 25 यात्री घायल हो गए। वहीं, सूचना पर पहुंची गंगा एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस व पैट्रोल कार से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद 16 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा मंगलवार को सुबह करीब सवा पांच बजे जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव चंदोई-सिठौली के बीच स्थित टोल प्लाजा के निकट हुआ।
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए जिला अमरोहा के हसनपुर निवासी बस चालक दानिश का कहना था कि वह जिला हरदोई के बेहटा गोकुल निवासी अपने क्लीनर साथी रहमान व सहमान के साथ मंगलवार को लुधियाना से डबल डेकर निजी बस लेकर हरदोई के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में 60 यात्री सफर कर रहे थे। सुबह तड़के रास्ते में टोल प्लाजा के निकट ब्रेक फेल होने के कारण बस आगे सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसा हो गया। हादसे में उसके समेत दोनों क्लीनर भी घायल हुए हैं।इस बीच, थाना इस्लामनगर व बहजोई की पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई और घायलों से हादसे की जानकारी ली।

वहीं, दूसरी ओर थाना इस्लामनगर की पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को हाईवे से हटवाया।

यात्री बोले, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
बस में सवार महिला यात्री रमा का कहना था कि वह अपने चाचा व चाची के साथ लुधियाना से उन्नाव के लिए बस में सवार हुई थी। दो बार गाड़ी खराब हो गई थी। चालक बस को कभी धीमे तो कभी तेज चला रहे था। सुबह तड़के बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा दी।

इस बीच, ट्रक पर बस लटक गई। थोड़ा शीशा खुला हुआ था। उसने खुले शीशे से निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे को लेकर चालक व उसके स्टाफ की गलती रही। यह लोग बार-बार रास्ते में बस को रोककर शराब पी रहे थे। इस बीच, अन्य यात्रियों का भी कहना था कि चालक यदि सावधानी से बस चलाता, तो हादसा नहीं होता।

घायलों को शीघ्र मिला उपचार
एंबुलेंस व पैट्रोल कार कर्मियों की सक्रियता से घायलों को शीघ्र मिला उपचार सड़क हादसे में गंगा एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस व पैट्रोल कार कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को बहजोई की सीएचसी में भर्ती कराया।

पेट्रोल कार टीम के आरपीओ अरुण व एआरपीओ का कहना था कि हादसे के बाद पैट्रोल कार के चालक सौरभ व एंबुलेंस के चालक महेश कुमार व प्रवीण कुमार समेत ईएमटी हेमेंद्र व दिनेश कुमार तथा एएमटी अरविंद व सुनील कुमार की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सीएमओ ने जाना घायलों का हाल
सड़क हादसे के बाद सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने सीएचसी में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस बीच सीएमओ गंगा एक्सप्रेस वे पर घटनास्थल तक गए और हादसे की जानकारी ली।

घायल यात्रियों की सूची

क्र.सं. नाम/पहचान निवास स्थान
1 दानिश (चालक) हसनपुर, अमरोहा
2 रहमान (क्लीनर) बेहटा गोकुल, हरदोई
3 सहमान (क्लीनर) हरदोई
4 संजना रहीमाबाद, लखनऊ
5 पवन डंबरखेड़ा, रहीमाबाद, लखनऊ
6 अवि सेंजना, रहिना खुर्द
7 काव्या डंबरखेड़ा, रहीमाबाद, लखनऊ
8 श्यामा कुमारी मलहवा, हरदोई
9 मधु वांगरमऊ, उन्नाव
10 अन्नू वांगरमऊ, उन्नाव
11 भैयालाल वांगरमऊ, उन्नाव
12 आकांक्षा मलहवा, हरदोई
13 आशीष कुमार मलहवा, हरदोई
14 सुमित वाला मऊ
15 कमलेश कुमार सिलहरीखेड़ा, उन्नाव
16 कमला सिलहरीखेड़ा, उन्नाव
17 नितिन बेहटा मुजाबिल, उन्नाव
18 नितेश बेहटा मुजाबिल, उन्नाव
19 रमेश रहीमाबाद, लखनऊ
20 कमलेश डकोली, उन्नाव
21 विमला रानी लुधियाना
22 राहुल गोसा कुतुब, उन्नाव
23 शिवानंद लुधियाना
24 सिमरन लुधियाना
25 सार्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed