{"_id":"5fea53d48ebc3e40a2104bd7","slug":"accident-in-national-highway-city-news-mbd3742295120","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन पर व्यवस्थाएं लहूलुहान, सोमवार को चली गई छठी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन पर व्यवस्थाएं लहूलुहान, सोमवार को चली गई छठी जान
विज्ञापन
निशांत कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या नौ निर्माण के चलते पाकबड़ा में किया गया डावर्जन लोगों के लिए जानलेवा साबित होता जा रहा है। यहां किए गए सरकारी इंतजाम नाकाफी हैं और हालात यह है कि यहां आए दिन जाम तो लगता ही है, साथ साथ दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। पिछले दो माह में इस डायवर्जन पर छह लोगों की जान चली गई। सोमवार तड़के अपने ननिहाल से लौट रहे एक बाइक सवार एक युवक की मौत यहां अज्ञात वाहन से टकराकर हो गई। हैरत की बात यह है कि इस बाबत बार बार अलर्ट किए जाने के बावजूद एनएचएआई अधिकारी यहां व्यवस्थाओं को ठीक नहीं कर पाए हैं।
मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार निकट आरडीएम स्कूल निवासी निशांत सैनी (25) महेंद्रा कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्य करता था। वह रविवार अपनी नानी के घर अमरोहा गया था। सोमवार बाइक से वापस लौट रहा था। सुबह करीब सात बजे पाकबड़ा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के निकट रूट डायवर्जन के पासउसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण निशांत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के समय निशांत ने हेलमेट नहीं लगाया था।
इससे पहले यहां दो माह में हो चुकी है पांच मौत
इस हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा और इसके लिए पाकबड़ा में रूट डायवर्जन किया गया है। इससे यहां हालत खराब हो गई है। मार्ग संकरा होने के कारण खास तौर पर बाइक सवार बड़े वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। पिछले दो माह में निशांत सैनी से पहले भी यहां पांच लोगाें की मौतें हो चुकी हैं। टीएमयू के एक युवा चिकित्सक की जान यहां जा चुकी है। इसके अलावा बाइक सवार पति पत्नी की मौत यहीं हो चुकी है। महिला की गोद से दूधमुंहा बच्चा इस दुर्घटना में छिटककर दूर जा गिरा पर उसकी जान बच गई। इसके अलावा एक फैक्टरी के मजदूर की यहां मौत हो गई। एक और दंपती यहां ट्रक की चपेट में आया जिसमें महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर है।
विज्ञापन
000
.. कब चेतेगा एनएचएआई, रास्ते पर रोशनी तक की नहीं व्यवस्था
पाकबड़ा। जब से पाकबड़ा में ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है तब से लगातार हादसे हो रहे हैं। रूट डायवर्जन लागू किया गया, लेकिन कोहरे के बावजूद लाइटों की कोई व्यवस्था नही की गई है। जिससे कोहरे में रास्ते पर अंधेरा छाया रहता है। इसके चलते वाहनों को रूट डायवर्ट करने के लिए रखे हुए पत्थर दिखाई नहीं देते हैं और वाहन चालक इनसे टकरा जाते हैं। निर्माण कार्य की सामग्री बजरी सड़क पर फैली रहती है। इससे भी कई बार दो पहिया वाहन फिसल पत्थरों से टकरा जातेे हैं। डायवर्जन तो लागू किया गया, लेकिन एनएचएआई की ओर से अपने कर्मचारियों अथवा पुलिस कर्मियों की कोई तैनाती नहीं की गई है। इससे लगातार जाम लगा रहता है।
000
हादसे में बुझ गया घर का चिराग
दो माह बाद होनी थी निशांत की शादी
पाकबड़ा। निशांत अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। हादसे में उसकी मौत के साथ ही उसके घर का चिराग भी बुझ गया। उसकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। निशांत सैनी की शादी दो माह बाद बरेली से होनी थी। उसके घर में केवल उसकी मां मीरा देवी है। निशांत सैनी के पिता राम बहादुर की मौत तीन साल पहले बीमारी के चलते हो गई थी। इसके बाद परिवार की सभी जिम्मेदारी निंशात सैनी पर आ गई थी। उसकी शादी भी तय हो गई थी। पुलिस कर्मियों ने जब निशांत सैनी के घर पर उसकी मौत की सूचना दी तो उसकी मां मीरा देवी बेसुध हो गई। पड़ोसी और परिजन जैसे तैसे मीरा देवी को चुप कराने का प्रयास कर रहे थे।
000
पुलिस की छूट पर अतिक्रमण का कारोबार
पाकबड़ा। पुलिस की खुली छूट के चलते हाइवे और उसकी सर्विस रोड़ पर कुछ लोगों ने सड़क पर अपना कारोबार शुरू कर लिया है। इससे लगातार पाकबड़ा में जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस अतिक्रमणकारी सड़क पर खुले आम अपना कारोबार करके सड़क को सकरा कर देते हैं और पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन पुलिस का ध्यान इस ओर नहीं जाता। क्षेत्र के लोगों को आरोप है कि डायवर्ट रूट पर प्राइवेट वाहनों के अवैध अड्डे पुलिस की रहमोकरम पर चल रहे हैं। इससे डग्गामार वाहन हाईवे और सर्विस रोड़ पर खड़े रहने से जाम लगता रहता है।
000
अस्थाई अतिक्रमणकारियों को लगातार हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन वह पुलिस के जाते ही फिर सड़क पर आ जाते हैं। मंगलवार को मैं स्वयं चेकिंग करूंगी और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी। ट्रैफिक पुलिस से बात करके बेकाबू आटो और थ्री व्हीलरों को यहां पर आने से रोका जाएगा। डायवर्जन पर अतिरिक्त सावधानी बरतेेंगे
रजनी द्विवेदी, थाना प्रभारी
---