{"_id":"5d6c26118ebc3e93c02aef02","slug":"accident-in-moradabad-city-news-mbd3205981155","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसी सड़क पर मौत कर रही थी फूलजहां का भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसी सड़क पर मौत कर रही थी फूलजहां का भी इंतजार
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। जिस फूलजहां को ढूंढने के लिए निकले पांच लोग मौत के मुंह में समा गए, उसका मौत उसकी सड़क पर इंतजार कर रही थी। इसे संयोग कहा जाए या कुछ और कि जिस फूलजहां की तलाश में वैगरआर कार सवार उसके भाई सहित पांच लोगाें की शनिवार रात मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई।उस फूलजहां की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। घटनास्थल मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे ही है और हादसा शनिवार रात जिस जगह ट्रैक्टर से वैगनआर कार टकराई थी, उससे महज नौ किलोमीटर दूर बिलारी क्षेत्र के सहसपुर में हुआ है। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं हो पाई। बताय जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मझोली खास निवासी जाहिद हुसैन अपनी पत्नी फूलजहां (46) के साथ शनिवार की शाम कुंदरकी की पैंठ बाजार आए थे। जाहिद ने बताया कि उन्होंने बाजार से सामान दिलाकर फूलजहां को वापस घर भेजा था लेकिन वह घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने पर उसका पता नहीं चला तो शनिवार की देर रात उसके मायके मेंहदी रामपुर में सूचना दी। देर रात फूलजहां की तलाश के लिए मझोली आ रहे उसके मायके वालों की वैगन आर कार कुंदरकी क्षेत्र में हाईवे पर लकड़ी से लदी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में फूलजहां के भाई, दो भाभी, एक भतीजी और एक भतीजे की मौत हो गई थी। रविवार की सुबह करीब 11 बजे में जब बिलारी थाना क्षेत्र में ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर में डी पॉल स्कूल के सामने सड़क क्रॉस करते समय एक अज्ञात महिला घायल हुई तो उसको पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर इस महिला के शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टर्माटम को भेजा। सोशल मीडिया में हादसे में मरी अज्ञात महिला का फोटो वायरल हुआ तो फूलजहां की तलाश में जुटे परिजनों ने इस फोटो का देखकर मृतक महिला की शिनाख्त लापता फूलजहां के रूप में की। फूलजहां की हादसे में मौत की होने पर उसके परिवार में कोहराम मचा है। परिवार में पति जाहिद हुसैन के अलावा अविवाहित बेटी परवीन, बेटे रहमत अली और बरकत अली का रोते बिलखते बेहाल हैं।
चर्चा.. कहीं अपनों के गम में तो नहीं उठाया ये कदम
मुरादाबाद। फूलजहां की तलाश में उसके मायके पक्ष के पांच लोगों की देर रात मौत हो गई थी। उस वक्त तक फूलजहां लापता था। उसका कुछ पता नहीं चला था। हालांकि रविवार सुबह तक ये खबर तेजी से दूर दूर तक फैल चुकी थी, ऐसे में चर्चा ये भी है कि कहीं फूलजहां ने अपनों की मौत से आहत होकर आत्महत्या तो नहीं की है। हालांकि एसएचओ बिलारी ने बताया कि मामला सड़क हादसे का है। अभी आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। घटनास्थल के पास ही रहने वाले शहनवाज ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि उनके मकान के पास करीब पौने 11 बजे ये हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन चालक महिला को टक्कर मारकर भाग गया था, महिला को वे लोग घायल हालत में सरकारी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।