फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bus over tuned in moradabad thirty people injured one dead

यूपी: मुरादाबाद में बस पलटने से 30 लोग घायल, एक की मौत

Tue, 27 Aug 2019 06:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
bus over tuned in moradabad thirty people injured one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बैलगाड़ी से बचाने के लिए कट मारने पर एक बस पलट गई। हादसा सोमवार की रात शाहबाद रोड पर ग्वारखेड़ा गांव के पास हुआ। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई है और करीब 30 लोगों को चोट आई थी। जिनमें से दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग निकला है, बस पर रोडवेज से अनुबंधित होना लिखा हुआ है।
विज्ञापन


एसएचओ बिलारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि सोमवार की रात सवा आठ बजे यात्रियों से खचाखच भरी एक निजी बस शाहबाद से बिलारी को आ रही थी। जब यह बस धर्मपुर और बिलारी के बीच ग्वारखेड़ा गांव के निकट पहुंची। यात्रियों ने बताया कि उस वक्त बस चालक ने आगे चले रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन तभी सामने से एक बैलगाड़ी आ गई। जिससे बचाने के लिए चालक ने कट मारा तो बस पलट गई।
विज्ञापन


बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मचना शुरू हो गई। हादसा होने के बाद सड़क के दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रुक गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस जीप और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। बस में सवार करीब तीस यात्री घायल होना बताए गए। जो कि बस के अंदर ही फंस गए थे। पुलिस ने राहगीराें की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गंभीर घायल यात्री मोशन निवासी झंडा चौक बिलारी, बदन उर्फ गुल मोहम्मद निवासी रहमत नगर बिलारी, रईसुल नबी निवासी सहसपुर बिलारी आशीष और राहुल निवासी महूनगर थाना शाहबाद ,डोली पत्नी प्रेमवीर निवासी ग्वारखेड़ा बिलारी, कुमारी पूनम निवासी ग्वारखेड़ा, नूर मोहम्मद और रियासत निवासी मोहल्ला अब्दुल्ला बिलारी, रमेश निवासी भीतरगांव थाना शाहबाद को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाकर भर्ती कराया गया है। यहां उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने नूर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। घायल बदन उर्फ गुल मोहम्मद निवासी रहमत नगर बिलारी और डोली निवासी ग्राम ग्वारखेड़ा थाना बिलारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed