Abdullah Pathan: हाथों से ईंट तोड़कर बनाई पहली वीडियो.. अब लाखों में फाओअर, एक गलती से पीछे पड़ गई यूपी पुलिस
पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाने यू्ट्यूटर अब्दुल्ला पठान को महंगा पड़ गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा फेमस यूट्यूबरों के खिलाफ भी पहले मुकदमा दर्ज हो चुका है। लगातार दर्ज हो रहे केसों से यूट्यूबरों की मुसीबत बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यू ट्यूबरों ने जिन वीडियो के जरिए अपनी पहचान बनाई। लाखों लोग इनके फॉलोवर्स बन गए। इनकी हर एक पोस्ट और वीडियो पर लाइक्स, कमेंट्स और शेयर करने लगे। फेमस हुए तो शिकायत करने वालों की संख्या भी बढ़ गई। अब ये वीडियो ही यू ट्यूबरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। शुक्रवार को कुंदरकी थाने में यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
उसने पुलिस की वर्दी में रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। हालांकि ये वीडियो दो साल पुरानी बताई जा रही है। तब से ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब कार्रवाई की है। 19 अगस्त 2022 को वसीम, नाजिम और शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। तीनों ने यूट्यूब चैनल बना रखा है।
आरोप लगा था कि इन्होंने आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। 29 दिसंबर 2022 को नासिर नाम के व्यक्ति ने आकाश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। 24 फरवरी को पाकबड़ा थाना क्षेत्र में फैजान नाम के यू ट्यूबर चलती थार पर बैठकर वीडियो बनाया था।
फैजान बड़ा यू ट्यूबर है। इसके भी लाखों फॉलोवर्स हैं। उसने हाथ में सिगरेट पकड़ रखी थी और बैक ग्राउंड में गाना बज रहा था। भोजपुर निवासी हास्य कलाकार उस्मान भारती समेत चार लोगों के खिलाफ नौ जनवरी 2023 को केस दर्ज किया गया है।
कपिल शर्मा शो में एक बार नजर आ चुके उस्मान भारती और उनके तीन साथियों ने यूट्यूब चैनल बना रखा है। जिस पर एक मिनट 29 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें चारों एक एक अश्लील गाने पर डांस करते नजर आए थे। अन्य यूट्यूबरों पर भी केस दर्ज हो चुके हैं।
महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड को भी महंगा पड़ा रील बनाना
जनपद में अलग अलग थानों में तैनात छह महिला पुलिस कर्मियों और चार महिला होमगार्डाें पर भी निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। इन्होंने वर्दी पहनकर रील बनाई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारियों पर संज्ञान लेकर इनके खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद आदेश दिया गया था कि कोई भी पुलिसकर्मी रील नहीं बनाएगा। अगर ऐसे वीडियो सामने आएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चीन की कंपनी के ब्रांड एंबेसडर का सफर
पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाने वाला अब्दुल्ला पठान का सफर खेत से शुरू हुआ था। पांच भाइयों में सबसे छोटे अब्दुल्ला ने बचपन से ही खेतों में पहलवानी शुरू कर दी थी। वह खेत की सिंचाई करने के लिए इंजन खुद ही खींच कर ले जाता था। इसके बाद उसने दांतों से बाइक उठाने और ट्रैक्टर खींचने शुरू कर दिए थे।
ताकतवर और मजबूत शरीर होने के कारण वह हाथ से ही ईंट तोड़ने लगा। उसने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे उससे फॉलोवर्स बढ़ते चले गए। चीन की वी मेट कंपनी ने अब्दुल्ला पठान को ब्रांड एंबेसडर बना दिया। कंपनी की ओर से ही अब्दुल्ला को अभिनेत्री सनी लियोन से मिलने का मौका दिया।
अब्दुल्ला पठान के फोटो द ग्रेट खली के साथ भी देखे गए हैं। उसने कुंदरकी में दवाखाना खोल लिया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मरीज आने लगे। अब्दुल्ला के एक भाई सीआरपीएफ, दूसरे भाई पुलिस और तीसरे भाई ब्लॉक में तकनीकी के पद पर हैं, जबकि चौथे भाई अब्दुल मलिक वर्तमान में ढकिया जुमा के प्रधान हैं।