फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   abdullah azajm reached in chajlatt case

छजलैट प्रकरण: अब्दुल्ला आजम कोर्ट में हाजिर, सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
abdullah azajm reached in chajlatt  case
मुरादाबाद। छजलैट के चौदह साल पुराने मामले में स्वार टांडा विधानसभा से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम सोमवार को कोर्ट में हाजिर हुए, जबकि विधायक आजम खां की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। सोमवार को इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब एक नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

छजलैट थाने के सामने 29 जनवरी 2008 सपा के पूर्व मंत्री और रामपुर के विधायक आजम खां की कार पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवा ली थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया था और आसपास के जनपदों से सपा नेता मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया था। इस मामले में आजम खां, अब्दुल्ला आजम, अमरोहा के विधायक महबूब अली, नूरपुर के पूर्व विधायक नईमउलहसन, नगीना के विधायक मनोज पारस, डीपी यादव, राजेश यादव समेत अन्य के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि इससे पूर्व तिथि पर अदालत ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम की फाइल अलग कर दी थी। सोमवार को आजम खान के अधिवक्ता द्वारा स्थगन प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया जबकि अब्दुल्ला आजम ने अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आरोपियों मे पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर सपा विधायक नईम ऊल हसन, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, राजेश यादव, डीपी यादव ने अदालत में उपस्थिति दर्ज कराई की। जबकि शेष आरोपियों की ओर स्थगन प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया। सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अवकाश पर होने के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 1 नवंबर लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed