{"_id":"656e355ecd82b2613c0dabc4","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-296631-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसान मजदूर सभा के जिला महासचिव के बेटे को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसान मजदूर सभा के जिला महासचिव के बेटे को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला महासचिव कैलाश सिंह के बेटे गुरमीत सिंह (31) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वह गांव के ही चौराहे से सामान लेकर घर लौट रहा था।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के रामूवाला गांव निवासी कैलाश सिंह का बेटा गुरमीत रविवार रात करीब 8:30 बजे गांव के ही चौराहे पर कुछ सामान लेने गया था। सामान लेकर वह घर लौट रहा था। इस दौरान गुरमीत को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गुरमीत घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल गुरमीत को लेकर काशीपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरमीत गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया था। मृतक के पिता कैलाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुरमीत सिंह की मौत से उसकी पत्नी रेनू, नौ वर्षीय बेटे देवस्थ, मां रेखा रानी, छोटे भाई राजकुमार, प्रीतम सिंह को रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने ढांढस बंधाते रहे।