फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man who fell on the road after hitting a bike was crushed by a container, died.

Moradabad News: बाइक टकराने के बाद सड़क पर गिरे युवक को कंटेनर ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
A young man who fell on the road after hitting a bike was crushed by a container, died.
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल पर सोमवार की रात दो बाइक में टक्कर के दौरान तीन युवक घायल होकर गिर गए। इस बीच कंटेनर ने एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के चालक चालक कुछ दूरी पर कंटेनर खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर के छोटी मंडी गुलाबबाड़ी निवासी आमिर आलम (19) पुत्र गफ्फार आलम रात में खाना खाने के बाद अपने पड़ोसी शाबाद (18) के साथ बाइक से घूमने के लिए दिल्ली रोड की तरफ निकला था। रात साढ़े दस बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। लोकोशेड पुल पर आमिर की बाइक कांठ रोड के रहने वाले योगेश की बाइक से टकरा गई। तीनों युवक घायल होकर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे कंटेनर ने घायल आमिर को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों घायलों को लेकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंची। यहां डाक्टरों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया। घायल शाबाद और योगेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक आमिर चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। वह एक निजी फर्म में काम करता था। परिजनों का कहना था कि आमिर हेलमेट लगाया था। आमिर के पिता गफ्फार कपड़े की फेरी लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। पुलिस का कहना है कि चालक पुल पार करने के बाद कंटेनर खड़ा कर भाग निकला। इस मामले में पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed