फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man fell from a pole due to electric shock while connecting wires and died

टैरिफ : मुरादाबाद के निर्यातकों के 20 फीसदी शिपमेंट रुके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A young man fell from a pole due to electric shock while connecting wires and died
मुरादाबाद। टैरिफ की घोषणा के बाद मुरादाबाद के निर्यातकों के 20 फीसदी शिपमेंट रुक गए हैं। ग्राहक अब पुराने ऑर्डर पर छूट मांग रहे हैं और निर्यातकों के पास कोई और विकल्प नहीं है। माल के अमेरिका पहुंचने पर कितनी पैनल्टी लगेगी इसका अंदाजा भी नहीं लग पा रहे है। ऐसे में बाइंग एजेंटस एसोसिएशन (बीएए) निर्यातकों के साथ खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ईपीसीएच और बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के बीच बैठक हुई। इसमें एजेंट ने कहा कि वह पूरी तरह निर्यातकों के साथ खड़े हैं। ग्राहकों से बातचीत कर उन्हें कुछ छूट देकर पुराने ऑर्डर निकालने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यूरोप, यूके, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के ग्राहकों से संपर्क किया जा रहा है। इन देशों से ऑर्डर मिलने पर अमेरिका पर हमारी निर्भरता कम होगी। नए ऑर्डर के लिए जो सैंपल अमेरिका भेजे गए हैं उनका एमआरपी भी कम करना होगा। ग्राहकों के साथ ऑनलाइन बैठकर आयोजित करने और टैरिफ के प्रभाव को कम करने के उपायों पर चर्चा करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बीएए की अध्यक्ष रूमा मलिक ने कहा कि हमने अतीत में वैश्विक मंदी और आर्थिक सुस्ती देखी है। यह केवल एक चरण है। हम अपने सदस्यों से आग्रह करते हैं कि घबराएं नहीं। ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना ने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है लेकिन साथ मिलकर हल निकाल लिया जाएगा। घरेलू बाजार में कदम बढ़ाने का समय है। साथ ही इंडिया-यूके फ्री ट्रेड समझौते के बाद दूसरे देशों से व्यापार का रास्ता खुलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
मुरादाबाद के लिए विश्व का बड़ा बाजार अभी बाकी है। हम यूरोप, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की मांग के मुताबिक उत्पाद बनाकर अमेरिका पर निर्भरता कम करेंगे। फिलहाल अमेरिकी ग्राहकों से समन्वय जारी है। छूट देकर शिपमेंट निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
- सुमित छाबड़ा, उपाध्यक्ष, बीएए

00
टैरिफ के व्यापक प्रभावों का अध्ययन और विश्लेषण करेंगे और उसके अनुसार एक रोडमैप तैयार करेंगे। इससे हमारे सदस्यों के हितों की रक्षा होगी। साथ ही, सरकार से आग्रह है कि वार्ता को तेजी से आगे बढ़ाए जिससे निर्यातकों को कम से कम नुकसान हो।

- आंचल कंसल, महासचिव, बीएए

00
मुरादाबाद के सभी निर्यातक साथियों और बीएए की एक बैठक जल्द मुरादाबाद में आयोजित होगी। वर्तमान चुनौती से निपटने के साथ नए विकल्पों पर चर्चा होगी। फिलहाल ग्राहकों को छूट देने के अलावा हमारे पास विकल्प नहीं है।
- विशाल अग्रवाल, नेशनल चेयरमैन, यस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed