{"_id":"68376db6ec7f65e7c10ea828","slug":"a-womans-thumb-was-chopped-off-due-to-a-dispute-over-installing-a-gate-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-109173-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गेट लगाने की रंजिश में महिला का अंगूठा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गेट लगाने की रंजिश में महिला का अंगूठा काटा
Thu, 29 May 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 29 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रास्ते में गेट लगाने के विवाद में बुधवार को गांव के सात लोगों ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। महिला ने शिकायत में आरोपियों पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है।
गांव की महिला ने कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि वह 1:00 बजे घर के अंदर काम कर रही थी तभी गांव के सात लोग हाथों में डंडे, धारदार हथियार,चाकू लेकर उसके घर के अंदर आ गए। रंजिश में उसे पर हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। एक ने चाकू से उसे पर हमला किया। जिससे उसका बाएं हाथ का अंगूठा कट गया। सिर में भी गंभीर चोटें आई। बचाने आई उसकी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का कहना है कि उन्होंने 26 मई को भी उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस से इसकी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने घायल महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।