फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman sleeping on the roof with her daughters was shot dead

Moradabad News: बेटियों के साथ छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

Fri, 13 Jun 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 13 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A woman sleeping on the roof with her daughters was shot dead
बेटियों के साथ छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


कुंदरकी (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में दो बेटियों के साथ छत पर सो रही महिला अंजुम (30) पर चाकू से हमला करने के बाद उसके माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी सीढ़ी लगाकर घर में घुसे थे। पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया गया कि चरित्र पर शक करने से महिला और उसके पति में विवाद रहता था। एसएसपी अंतिल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। माैके से तमंचा और चाकू बरामद हुआ है।



नगर के मोहल्ला नूरूल्ला स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के पास महिला अंजुम अपनी दो छोटी बेटियाें के साथ रहती थी। बुधवार रात भीषण गर्मी के कारण अंजुम अपनी दोनों बेटियां के साथ मकान की छत पर सोई थी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे कुछ बदमाश सीढ़ी लगाकर अंजुम के घर में घुस गए। बदमाशों ने पहले पहले अंजुम पर चाकू से हमला किया और बाद में माथे से सटाकर गोली मार दी जिससे कुछ ही देर में अंजुम ने छत पर दम तोड़ दिया। महिला की बेटियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। साथ ही कुंदरकी में रहने वाली बहन शमीम भी मौके पर आई जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस छानबीन में जुटी रही और साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सौंप दिया। वहीं पुलिस को जांच में पता चला कि अंजुम के पहले पति शादाब से तलाक हो चुका है और उसने दूसरी शादी हफीज से की थी लेकिन इस पति से भी उसका कुछ विवाद चल रहा है। देर शाम महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हफीज और उसके दो परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान की छत से एक तमंचा, चाकू, चप्पल और मोबाइल बरामद किया। यह मोबाइल मृतका अंजुम का बताया गया है। चप्पल भी हत्यारोपी के ही बताए जा रहे हैं जिससे लगता है कि वारदात को आनन फानन में अंजाम दिया गया। इसके अलावा छत से फोरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारों ने अंजुम की जान लेने से मजबूत सीढ़ी का सहारा लिया था जिसको पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए साक्ष्यों को जुटाने लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed