फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman and her son were died and three injured in truck collision in Moradabad.

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार पांच लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, मां व उसके दो साल के बेटे की मौत, तीन जख्मी

Tue, 10 May 2022 07:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 May 2022 07:05 PM IST
सार

मुरादाबाद में मैनाठेर थाने के सामने संभल-मुरादाबाद रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि मृतका के जेठ, जेठानी व उनका बेटा घायल हो गए। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। 

विज्ञापन
A woman and her son were died and three injured in truck collision in Moradabad.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में मैनाठेर थाने के सामने मंगलवार दोपहर मुरादाबाद-संभल रोड पर बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा दिया। इस हादसे में महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का जेठ, जेठानी और उनका बीमार बेटा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुंदरकी थाना क्षेत्र के कमालपुर फतेहाबाद निवासी हिना (29) पत्नी अशरफ और उसके बेटे मोहम्मद आयान दो वर्ष की मौत हुई है, जबकि हीना का जेठ असलम, जेठानी शाहीन और उनका बीमार बेटा अजहर घायल हुए हैं। सभी लोग बीमार अजहर की मैनाठेर गांव के एक निजी चिकित्सक से दवाई लेकर बाइक से लौट रहे थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। मैनाठेर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मां बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक पर पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed