फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A teenager ran away with a youth feeding poisonous substances to the family

परिवार को जहरीला पदार्थ खिला दुष्कर्म के आरोपी संग भागी किशोरी  

Tue, 10 Sep 2019 08:32 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
A teenager ran away with a youth feeding poisonous substances to the family
सांकेतिक तस्वीर
मैनाठेर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी पर आरोप है कि उसने मां, दो भाई समेत परिवार के सात लोगों को भोजन में जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह प्रेमी के साथ घर से भाग गई। परिवार के सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी ने यह कदम प्रेमी और गांव के प्रधान सहित 4 लोगों के कहने पर उठाया है। आरोपी प्रेमी इसी किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है पर इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता का आरोप है कि दिसंबर 2018 में उनकी बेटी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने किशोरी के भाई को घेर लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला सोमवार की रात का है। 
विज्ञापन


घर पर युवती की मां, दो भाई, भांजा, दो बहन और भाभी थीं। इन सभी लोगों को दाल चावल में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया जिसे खाकर सभी लोग बेसुध हो गए। सुबह चार बजे इसका असर कम होने पर बड़े भाई की आंखें खुली तो उसने घर का दरवाजा खुला देखा। किशोरी गायब थी और परिवार के बाकी लोग बेसुध थे। उसने मुरादाबाद में ड्यूटी कर रहे पिता को मामले की जानकारी दी और परिवार के लोगों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उपचार के बाद सभी लोगों की हालत में सुधार है। दोनों भाइयों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह के निर्देश पर मैनाठेर पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। एसपी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed