फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A surge of devotion swept through Shiva temples; chants of reverence echoed

Moradabad News: शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा, गूंजे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion swept through Shiva temples; chants of reverence echoed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग होने से शहर में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहाैल रहा। सुबह ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने दूध और पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। चामुंडा शिव मंदिर, नटबाबा मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, श्री सत्य शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर, दुर्गा मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता का पूजन भी किया। सुबह से दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी रही। बुद्धि विहार स्थित प्राचीन श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के आचार्य पंडित उद्धव राज पंत ने बताया कि मंदिरों में सुबह से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव और नागदेव का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed