फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report has been filed against Upendra and four others, including his son.

Moradabad News: उपेंद्र और उसके बेटे समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against Upendra and four others, including his son.
बिलारी। मंगलवार दोपहर बिलारी नगर में बस स्टैंड के निकट दो दुकानदारों से मारपीट और धमकी देने के आरोपी उपेन्द्र चौधरी, उसके बेटे तथा उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ़ पुलिस ने एक अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। बिलारी नगर के मोहल्ला राम विहार कालोनी निवासी प्रमोद कुमार सक्सैना की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे वह नगर के मोहल्ला ओम विहार कालोनी में अपने एक पर्त से मिलने जा रहा था तभी रास्ते में खड़े मिले। उपेंद्र चौधरी उसके बेटे आयुष चौधरी तथा दो अन्य साथियों ने उसे रोककर लाठी डंडे और बेल्टो।से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर अंदर राहगीरों के आ जाने के बाद आरोपी जान। से मारने की धमकी देते हुए है भाग गए। प्रमुख सक्सेना ने उपेंद्र चौधरी पर आए दिन दिन अवैध वसूली करने और रंगदारी मांगने के लिए धमकाने। का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र और उसके दोनों साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्ज मामले के अलावा नगर के दोनों पीड़ित दुकानदारों। की ओर से भी मंगलवार दोपहर ही बिलारी पुलिस को व्यापारी नेताओं की मौजूदगी में अलग अलग तहीर।दी जा चुकी है। दोनों तहरीर में उपेंद्र चौधरी पर दुकानों में घुसकर मारपीट करने धमकी देने सामान फेंकने रंगदारी मांगने आदि गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं इन। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। थाना बिलारी पुलिस ने बताया कि आरोपी उपेंद्र चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed