{"_id":"6ad7cf787f148272e4004c42","slug":"a-monkey-bit-and-injured-10-people-thakurdwara-news-c-278-1-smbd1008-102655-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बंदर ने 10 लोगों को काटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बंदर ने 10 लोगों को काटकर घायल किया
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के बढेरा गांव में एक खूंखार बंदर ने महिलाओं सहित दस लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बंदर को पकड़ने के लिए प्रशासन से मदद मांगी है।
बंदर के लगातार हमलों से गांव में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इसके आतंक से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गांव निवासी यामीन पर तड़के चार बजे उस समय हमला हुआ जब वह मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। शोर मचाने पर खूंखार बंदर वहां से भाग गया। बंदर ने फिरासत, भूप सिंह, दानिश, सतपाल, नरगिस, सुनीता, महजबी, दिलशाद, रामावतार और सोनू पर भी हमला किया है। घायलों का उपचार मुरादाबाद के जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह खूंखार बंदर पागल हो गया है। वह जिसे भी देखता है, उस पर हमला कर देता है। हसमत अली, नौशाद, विरासत, अहमद हसन, जहांगीर, रिफाकत, सलामत और महफूज जैसे ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि तेंदुए के साथ अब इस खूंखार बंदर का खौफ भी सताने लगा है। आतंकी बंदर के डर से ग्रामीण रातें जागकर गुजार रहे हैं, जिससे गांव में दहशत बनी हुई है। बंदर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने फोन पर एसडीएम ठाकुरद्वारा को सूचना दी थी। हालांकि, अभी तक प्रशासनिक मशीनरी बंदर को पकड़ने के लिए गांव नहीं पहुंची है। इस कारण ग्रामीणों में भय का माहौल और गहरा गया है। ग्रामीण जल्द-से-जल्द इस समस्या का समाधान चाहते हैं।