फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A cold drink distributor from Farrukhabad also passed away during treatment.

Moradabad News: फर्रुखाबाद के कोल्डड्रिंक वितरक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A cold drink distributor from Farrukhabad also passed away during treatment.
कांठ। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल फर्रुखाबाद के कोल्डड्रिंक वितरक विकास पोरवाल (40) ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनका इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जबकि हादसे में घायल कार चालक की पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


छजलैट थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार की रात कैच की पुलिया के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने हरिद्वार जा रहे फर्रुखाबाद के सेनापथ निवासी कोल्डड्रिंक वितरक विकास पोरवाल की कार को सामने से टक्कर मार दी थी। जिससे फर्रुखाबाद के श्यामनगर निवासी कार चालक प्रमोद कुमार, वितरक विकास पोरवाल और फर्रुखाबाद निवासी प्रशांत उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

हादसे वाली रात ही गंभीर घायल कार चालक प्रमोद कुमार की अस्पताल में मौत हो गई थी। प्रशांत को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। गंभीर रूप से घायल कोल्डड्रिंक वितरक विकास पोरवाल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जहां बुधवार की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत ने बताया कि इस संबंध में डीसीएम चालक पर रिपोर्ट दर्ज है। विकास पोरवाल की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed