{"_id":"646e4beee12afb25c70e5f03","slug":"a-case-of-rape-with-a-girl-student-has-come-to-light-in-moradabad-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दौड़ लगाने निकली थी लड़की, बदहवास हालत में पहुंची घर; मां को सुनाई दुष्कर्म की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दौड़ लगाने निकली थी लड़की, बदहवास हालत में पहुंची घर; मां को सुनाई दुष्कर्म की वारदात
Wed, 24 May 2023 11:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 24 May 2023 11:11 PM IST
सार
मुरादाबाद में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नूर पीड़िता को गन्ने के खेत में खींच कर ले गया था। आरोपी दूसरे संप्रदाय का होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांठ क्षेत्र के एक गांव में दौड़ लगाने के लिए घर से निकली 12वीं की छात्रा दुष्कर्म का शिकार हो गई। दूसरे गांव का नूर नामक युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने नूर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मंगलवार की शाम हुई इस वारदात के आरोपी को पुलिस बुधवार रात तक गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
घर आकर मां को बताई आप बीती
आरोपी दूसरे संप्रदाय का होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी के लिए भी तैयारी कर रही है। इसके लिए वह रोज शाम को गांव के बाहरी हिस्से में दौड़ लगाने जाती थी। मंगलवार शाम दौड़ लगाने के बाद जब वह बदहवास हालत में घर पहुंची तो मां ने अकेले में बात की। छात्रा ने रोते हुए आपबीती बताई।
वारदात के बाद थाने पहुंचे परिजन, आरोपी नूर फरार
रात में ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज करके नयागांव कासमपुर स्थित नूर के घर दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस का कहना है कि थाने आने से पहले लड़की के परिजन आरोपी के घर चले गए थे। इससे वह घर से भाग निकला। सीओ डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश में छह स्थानों पर दबिश दी गई है। गुरुवार को कोर्ट में छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे।