{"_id":"46-33625","slug":"Moradabad-33625-46","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले में हो रहा राशन का बड़ा गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हो रहा राशन का बड़ा गोलमाल
Moradabad
Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में राशन का बड़ा गोलमाल हो रहा है। गरीबों का गल्ला बाजार में बेचा जा रहा है। तहसील दिवस में आने वाली सर्वाधिक शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी है। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में छापामारी करेंगे।
मिट्टी का तेल तीन महीने में एक बार बंटता है। एपीएल का गल्ला राशन डीलर डकार जाते हैं। बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को जिस रेट पर राशन मिलना चाहिए उससे महंगा दिया जा रहा है। इस प्रकार की शिकायतें तहसील दिवस में सर्वाधिक पहुंच रही हैं। शुक्रवार को ठाकुरद्वारा के तहसील दिवस में भी राशन का कुशासन गूंजा था। जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में चेकिंग करेंगे। कार्ड धारकों की भी बात सुनी जाएगी। अगर किसी गांव में बहुतायत में कार्ड धारक ऐसे होंगे जो राशन न बंटने की बात करेंगे तो दुकान को तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। जिन दुकानों से सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं वहां मजिस्ट्रेट लगाकर वितरण कराया जाएगा। राशन वितरण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि जरूरत पड़ने पर पूरा रिकार्ड चेक कराया जा सके। वहीं राशन कार्ड को लेकर भी शासन से प्रशासन तक शिकायतें गूंज रही हैं। लोगों का कहना है कि उनका राशन कार्ड पुराना हो चुका है जिस पर अब डीलर गल्ला देने से इंकार करता है।
दिसंबर तक राशन कार्ड जारी होना मुश्किल
मुरादाबाद। शासन ने दिसंबर तक राशन कार्ड जारी करने का आदेश प्रदेश के सभी जिलों को दिया है। लेकिन जिस तरह से प्रक्रिया चल रही है उसमें लगता नहीं कि दिसंबर तक कार्ड जारी हो सकेंगे। क्योंकि अभी तो आनलाइन भी नहीं किए जा सके हैं। तमाम कार्डों का डाटा गलत है जिसे सही किया जाना है।