फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जहरखुरान के शिकार रिटायर्ड रेल कर्मी ने दम तोड़ा

जहरखुरान के शिकार रिटायर्ड रेल कर्मी ने दम तोड़ा

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अगवानपुर। मुरादाबाद दवा लेने गए सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी को जहरखुरान गिरोह ने बेहोश कर लूट लिया। दो दिन तक मौत से लड़ने के बाद रिटायर्ड कर्मी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर शव का पोस्टमार्टम कराना भी जरूरी नहीं समझा।

अगवानपुर क्षेत्र के सेरूआ धर्मपुर निवासी रूपचंद्र (70) रेलवे में फिटर के पद से रिटायर्ड थे। रूपचंद्र सोमवार को मुरादाबाद दवा लेने गए थे। लौटते समय उन्हें जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने लूट लिया और कपूर कंपनी रेलवे पुल के पास बेहोशी की हालत में छोड़ गए। परिजन रात भर उन्हें तलाश करते रहे। मंगलवार को रिटायर्ड कर्मी कपूर कंपनी पुल के पास बेहोशी की हालत में मिले। लुटेरे उनके कपड़े, नगदी, मोबाइल सब लूट ले गए थे। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते वक्त रूपचंद्र ने बुधवार सुबह रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed