फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टोल प्लाजा के मैनेजर से 13.70 लाख लूटे

टोल प्लाजा के मैनेजर से 13.70 लाख लूटे

Thu, 09 Oct 2014 05:34 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Thu, 09 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर से बाइक सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने 13.70 लाख रुपये लूट लिए। मैनेजर अपने एकाउंटेंट के साथ आटो में यह कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास से उतरकर कुंदरकी रोड पर बढ़े नूरपुर गांव के पास लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया और असलहे लहराते हुए कुंदरकी की ओर फरार हो गए। एसएसपी और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे घंटों पूछताछ हुई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

मैनाठेर थानांतर्गत टोल प्लाजा संख्या दो के प्रबंधक अजय यादव इलाहाबाद के थाना हंडियापुर के धौबाह के मूल निवासी हैं। जौनपुर के मुगरा बादशाह निवासी अपने एकाउंटेंट सुरेश तिवारी के साथ रोज की तरह ऑटो में सवार होकर ताड़ीखाना के सिंडिकेट बैंक में कैश जमा करने आ रहे थे। उनके बैग में तीन दिन के कलेक्शन के 13.70 लाख रुपये थे। आटो को गोविंद नगर निवासी कुलदीप रस्तोगी चला रहा था। मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे जब ऑटो टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर लिंक रोड पर नूरपुर गांव के पास मैनेजर और चालक की कनपटी पर तमंचे लगा दिए और दो बदमाशों ने नगदी से भरा थैला छीन लिया। चालक को तमंचे की बट से पीटा भी। वारदात के बाद पांचों कुंदरकी की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed