फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छेड़छाड़ पर भिड़े दो संप्रदायों के लोग, पथराव

छेड़छाड़ पर भिड़े दो संप्रदायों के लोग, पथराव

Thu, 09 Oct 2014 05:34 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Thu, 09 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला के साथ छेड़छाड़ पर मझोला के ढक्का गांव में सोमवार शाम दो संप्रदायों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने भी पथराव चलता रहा। इस पर फोर्स ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। बाद में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सोमवार शाम ढक्का के विष्णु नगर में रहने वाली एक महिला खेत पर खेल रहे अपने सात साल के बच्चे को लेकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि तभी रास्ते में एक खाली प्लाट में बैठे दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करते हुए दोनों उन्हें खींचने लगे। महिला ने शोर मचाया तो कालोनी के लोग दौड़े। दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद युवकों की ओर से 50-60 लोगों ने आकर विष्णुनगर कालोनी को घेर लिया। युवकों को छुड़ाने के लिए मारपीट की और घरों पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर चले। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया। हमले में विष्णुनगर निवासी विमला देवी, सुनीता, सतेंद्र सिंह, सुनयपाल, मंजू, अलका, सुरेश आदि घायल हो गए। लोगों की छतों पर ईंटें बिखरी मिलीं।
विज्ञापन

सूचना पाकर मझोला पुलिस पहुंची, लेकिन पथराव देखकर पुलिसकर्मी भी दुबक गए। तब क्यूआरटी, वज्र समेत भारी पुलिस फोर्स बुलवाई गई। एसपी सिटी भी सीओ के साथ पहुंचे और लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। छेड़छाड़ के आरोपियों उस्मान पुत्र बब्बू व शानेआलम पुत्र फरियादी और पथराव करने वालों में सुरेशपाल, देेवेंद्र, सतेंद्र, रईस, अनीस को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई। घटना के बाद से तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चार दिन पहले भी हुई थी छेड़छाड़
दोनों पक्षों के बीच झगड़ा चार दिन पहले से चल रहा है। विष्णुनगर निवासी सुनीता ने बताया कि दशहरा मेला देखकर लौट रही मोहल्ले की एक युवती को दो युवकों ने रोककर छेड़छाड़ की थी। इस पर युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उन दोनों युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। सोमवार शाम जब छेड़छाड़ के बाद दोनों युवक पकड़े गए तो दूसरे संप्रदाय के लोग आगबबूला हो गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
--
एक सपा नेता भी कर रहे थे बीचबचाव
चार दिन पहले छेड़छाड़ के मामले में पकड़े गए उन युवकों को छुड़ाने और बीचबचाव के लिए एक सपा नेता ने भी पुलिस से पैरवी की थी। लेकिन पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। सोमवार को पथराव और मारपीट के बाद भी सपा नेता ने फोन करके अफसरों से कार्रवाई न करने की बात कही। रात तक किसी भी पक्ष से पथराव और हमले की तहरीर नहीं आई थी।

--
छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पथराव होने लगा। दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।-- वैभव कृष्ण, एसपी सिटी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed