फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उमंग, उल्लास और उत्साह से मनाया तीज उत्सव

उमंग, उल्लास और उत्साह से मनाया तीज उत्सव

Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के गीतों पर डांस की मस्ती। महिलाओं में चारों तरफ उमंग, उल्लास और उत्साह का वातावरण था। हाथों में मेंहदी, पैरों में महावर और सोलह श्रंगार से सजी महिलाएं हरियाली तीज के इन उत्सवों में आनंद विभोर थी। एक दूसरे को डांस करते देख कुर्सियों से उठकर अन्य महिलाएं थी थिरकने लगती। किसी के सिर तीज क्वीन का ताज सजा तो मेंहदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर पुरस्कार बटोरे।

दिगंबर जैन महिला समाज
टिमिट में दिगंबर जैन महिला समाज का तीज उत्सव बेहद शानदार रहा। फिल्मी गीत- सावन का महीना पवन करे शोर... गीत का माहौल महिलाओं के बीच सिर चढ़कर बोल रहा था। शुरुआत बीना जैन, शशि जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया और अंशू जैन ने मंगलाचरण किया। तीन वर्गों में तीज क्वीन का आयोजन हुआ। इसके निर्णायक मंडल में निधि गुप्ता, डा. नीलू सिंह एवं रवलीन रही। विधि जैन के सिर तीज महारानी, अदित जैन के सिर तीज रानी का ताज सजा। इसके साथ ही तीज कुमारी का भी चुनाव हुआ। इसके साथ ही हाथ में मेंहदी प्रतियोगिता, हेयर स्टाइल प्रतियोगिता, साड़ी स्टाइल प्रतियोगिताओं के आयोजन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मनमोहक नृत्य के साथ अनन्या एवं अक्षिता ने सभी का मन मोहा। नववधुओं ने सावन के गीतों पर नृत्य करके सभी का दिल जीत लिया। कार्यकारिणी सदस्य एकता, शिखा, निधि, अंशू, पूजा, विधि, स्वाति, आकांक्षा ने नए पुराने गीतों की मैलोडी पर सभी को झूमने के लिए मजबूर किया। बीच बीच में सरप्राइज गेम्स भी होते रहे। वन मिनट गेम में भी महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की प्रायोजक बीना जैन एवं शशी जैन थी। गौरी जैन, ऋचा जैन का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन ममता जैन ने किया। बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन


आल इंडिया वूमेंस कांफ्रेंस
आल इंडिया वूमेंस कांफ्रेंस की ओर से आयोजित तीजोत्सव में वूमेंस कांफ्रेंस से जुड़ी सदस्यों ने भरपूर आनंद उठाया। तीज के गीत के साथ भजन गाए और सावन गीत के साथ नृत्य कर हरियाली तीज का उत्सव मनाया। सदस्यों को सरप्राइज गिफ्ट दिए गए। हरियाली तीज के इस उत्सव में कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम हुए। संचालन मीता मलिक एवं महिमा ने किया। रीता सिंह, मीता मलिक, महिमा मिश्रा, डा. बबिता, मीना, रंजना, मंजू सिंह, रश्मि, प्रेमलता, कविता, रीना, श्वेता, पूनम बंसल, संध्या, मंजू, अनीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनर व्हील क्लब सिविल लाइंस
इनर व्हील क्लब सिविल लाइंस की ओर से लेडीज क्लब में अधिष्ठापन समारोह के साथ तीज का उत्सव मनाया गया। वर्ष 2014-15 की अध्यक्षा सोनल भाटिया को कालर पहनाकर कार्यभार सौंपा गया। मुख्य अतिथि वंदना गुप्ता ने नई अध्यक्षा को कालर पहनाया। पूर्व अध्यक्ष शशि भाटिया ने सुनीता गुप्ता को पिन लगाई। डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन आशा सिंह एवं डिस्ट्रिक्ट एडीटर रोहिणी कंसल ने सभी को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। क्लब से प्रकाशित प्रथम स्मारिका प्रगति का विमोचन हुआ। पर्यावरण सुरक्षा एवं स्तनपान की उपयोगिता पर पंफलेट वितरित किए गए। निर्धन छात्राओं को पुस्तकें, कापी आदि भी दी गई एवं फीस देने का भी निर्णय लिया गया। इसके उपरांत तीजोत्सव मनाया गया। नृत्य के साथ ही कई तरह के मनोरंजक गेम्स हुए। मेंहदी प्रतियोगिता, तीज क्वीन, स्वीट डिश प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रमुख रूप से कमलेश गोयल, डा. मंजू सारस्वत, सीमा सचदेव, पूनम रस्तोगी, रीना गोयल, प्रेमलता रस्तौगी, कंचन अग्रवाल, नीलम बंसल आदि मौजूद रही।

गहोई वैश्य सभा
गहोई वैश्य सभा के हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने खूब आंनद उठाया। उर्मिला गुप्ता एवं शिवानी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गहोई पूज्य मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मेंहदी, डांस, झूला मल्हार, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन का चुनाव था। तीज क्वीन के लिए दस नामांकन हुए थे जिसमें शिवानी गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। संचालन प्रीति गुप्ता ने किया। संयोजिका मृदुला गुप्ता, निधि गुप्ता, शिक्षा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, सविता गुप्ता, पद्मा गुप्ता, कविता गुप्ता, अंजना गुप्ता, रजनी गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सुमन गुप्ता ने सहयोग किया। गहोई सभा के अध्यक्ष रामऔतार गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, डा. सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मुनीश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, हरिओम गुप्ता, ब्रह्मा अवतार गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता आदि ने सहयोग प्रदान किया।


रोटरी क्लब मुरादाबाद ईस्ट
रोटरी क्लब मुरादाबाद ईस्ट की ओर से मुरादाबाद क्लब में तीजोत्सव मनाया गया। सावन गीत एवं मल्हार से शुरुआत हुई तो हाउजी खिलाकर सभी का मनोरंजन किया गया। तीज रानी एवं तीज महारानी का चुनाव भी अनोखे अंदाज में किया गया। कपल गेम्स में भी सबने हिस्सा लेकर आनंद उठाया। संयोजिका डिंपल रस्तोगी एवं सीमा अग्रवाल ने कपल गेम खिलवाए। चूड़ी की जिद पर आई है... गाने में ग्रुप डांस ने सभा में धूम मचा दी जिसमें अंशिका, करिश्मा, सलोनी, खुशबू ने भाग लिया। अध्यक्ष सचिन रस्तौगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। सचिव अतुल भूटानी, प्रवीन अग्रवाल, पराग पोरवाल, मयूर गुप्ता, सोहनलाल जुनेजा, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नलिन अग्रवाल, डिंपल रस्तौगी, ईना भूटानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed