{"_id":"13944","slug":"Moradabad-13944-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की प्यास बुझाने की रोका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की प्यास बुझाने की रोका पानी
Moradabad
Updated Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। पानी की आपूर्ति में भी यूपी के साथ भेदभाव हो गया। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बढ़ी पानी की डिमांड को पूरा करने के लिए मुरादाबाद मंडल में रेल नीर की सप्लाई रोक दी गई है। जून और जुलाई में यहां रेलवे का अपना प्रोडक्ट रेल नीर नहीं बिकेगा। कुल मिलाकर मुरादाबाद स्टेशन पर यात्रियों को बोतल बंद शुद्ध पानी नहीं मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर की बिक्री होती है। क्योंकि यह रेलवे का अपना प्रोडक्ट है लिहाजा पैसेंजरों में भी इसकी शुद्धता को लेकर भरोसा है। यही वजह है कि इसकी बिक्री दूसरे ब्रांड के मुकाबले ज्यादा है। मुरादाबाद रेल मंडल के स्टेशनों पर तकरीबन 18 हजार बोतलों की बिक्री हो जाती है। जून और जुलाई में तो सेल का आंकड़ा बीस हजार से भी ऊपर पहुंच जाता है। लेकिन इस बार तपिश भरे जेठ और आषाढ़ में इन स्टेशनों पर यात्रियों की प्यास बुझ नहीं पाएगी। यहां ढूंढे भी नहीं मिलेगा रेल नीर। रेलवे के सीएमआई एमसी त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल तीस मई तक का कोटा हमारे पास उपलब्ध है। उसके बाद अगले दो महीने तक पानी मिलना नहीं है। इसके पीछे बताया गया है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पानी की डिमांड बढ़ रही है। नांगलोई का प्लांट मांग के अनुसार रेल नीर का प्रोडक्शन नहीं कर पा रहा है। जिसके कारण मुरादाबाद की सप्लाई रोक दी गई है। हालांकि विकल्प के रूप में बिसलरी की बिक्री को अनुमति दी गई है लेकिन खास बात यह है कि बिसलरी की सप्लाई भी पिछले कई हफ्तों से बंद पड़ी है।
इन जिलों के स्टेशन पर होगा संकट
मुरादाबाद
जेपीनगर
भीमनगर
बदायूं
बरेली
रामपुर
हापुड़
गाजियाबाद
हरिद्वार
शाहजहांपुर
सीतापुर