फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फ्री स्टाइल कुश्ती में छाए पूर्वी जोन के जवान

फ्री स्टाइल कुश्ती में छाए पूर्वी जोन के जवान

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। प्रदेश स्तरीय पुलिस जूडो, जिमनास्टिक और कुश्ती प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कुश्ती फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और जूडो के फाइनल मुकाबले कराए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय एके जैन ने किया। इसके बाद पुरुष और महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले कराए गए। ग्रीको रोमन कुश्ती 66 किग्रा पश्चिमी जोन के अजीत पाल खत्री, 96 किग्रा वर्ग में पीएसी पूर्वी जोन के राजू सिंह पहले स्थान पर रहे। फ्री स्टाइल कुश्ती के 55 किग्रा वर्ग में पीएसी पूर्वी जोन के रामनिवास, 60 किग्रा वर्ग में वाराणसी जोन के धर्मपाल, 84 किग्रा वर्ग में पूर्वी जोन के रामानंद यादव प्रथम स्थान पर रहे। जूडो पुरुष वर्ग के 66 किग्रा वर्ग में वीर बहादुर थापा पीएसी पश्चिम जोन, 73 किग्रा वर्ग में मध्य जोन के चक्रधारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूडो महिला 52 किग्रा वर्ग में आगरा जोन की अंगूरी, 57 किग्रा वर्ग में बरेली जोन की नीलम पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं की समाप्ति पर सभी जोन की टीमों ने मार्च पास्ट किया। सह आयोजन सचिव और सेनानायक नौवीं वाहिनी पीएसी ने प्रतियोगिता की प्रशासनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। पूर्व सह आयोजन सचिव बीना भूकेश ने प्रतियोगिता की रिपोर्ट पढ़ी और दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। समापन पर निर्णायक मंडल पंकज सक्सेना, आनंद स्वरूप स्वामी, देवेंद्र सिंह, डा. अनिल चौहान, अवधेष कुमार, नवनीत मिश्रा, दिनेश शर्मा, मनीष भट्ट, मेहंदी हसन, मो. अकबर, दिनेश विश्नोई, अनुज विश्नोई, विवेक, डा. आनंद राघव, अजय विक्रम पाठक, जितेंद्र सिंह, प्रणव सक्सेना और कल्पना रानी मौजूद रहीं। इस अवसर पर पूनम श्रीवास्तव उप सेनानायक, डीके जैन, जोगराज सिंह, भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय पहलवान, अजय कुमार, शिविर पाल, गिर्राज सिंह, सतपाल सिंह, राम शब्द यादव और सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चल वैयजंती के विजेता
खेल विजेता
जिमनास्टिक पूर्वी जोन
जूडो पुरुष मध्य जोन
जूडो महिला बरेली जोन
कुश्ती फ्री स्टाइल पूर्वी जोन
कुश्ती ग्रीको रोमन पश्चिमी जोन
कुश्ती फ्री स्टाइल महिला मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed