{"_id":"60074dbd8ebc3e31c4712370","slug":"9900-health-workers-take-benefit-of-corona-vaccination-in-moradabad-city-news-mbd3767389165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 9900 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 9900 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान में अब तेजी आने वाली है। जिले में तीन दिन में 9900 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इसके लिए 33 टीमें बनाई गई हैं, जो हर टीकाकरण दिवस पर मौजूद रहेंगी। टीकाकरण के दिन 198 स्वास्थ्य कर्मियों और 66 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। ये अभियान 22, 28 और 29 जनवरी को चलेगा।
देश में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिले में शनिवार को छह केंद्रों पर 479 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। अब शासन ने 22, 28 और 29 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का निर्णय लिया। जिले में इसके लिए 17 अस्पतालों का चयन किया गया है। इसमें 6 निजी अस्पताल शामिल हैं। इन 17 अस्पतालों में टीकाकरण के कुल 33 सत्र चलेंगे। हर सत्र में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए 33 टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में छह स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 66 पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो इन टीमों के साथ रहेंगे।
किस दिन किस स्वास्थ्य कर्मी को लगेगा टीका अभी तय नहीं
मुरादाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दीपक वर्मा ने बताया कि 22, 28 और 29 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। किस दिन किस स्वास्थ्य कर्मी को टीका लगेगा, यह अभी तय नहीं है। ये पोर्टल से सूची जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है। दूर के अस्पतालों पर एक दिन पहले वैक्सीन भेजी जाएगी। शहरी क्षेत्र के अस्पतालों पर टीकाकरण के दिन सुबह वैक्सीन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को 22 को लगेगा टीका
मुरादाबाद। 16 जनवरी को जिले के 6 केंद्रों पर 600 हेल्थ केयर वर्करों को करोना का टीका लगाया जाना था, लेकिन 479 स्वास्थ्य कर्मी ही केंद्रों पर टीका लगाने पहुंचे। 121 स्वास्थ्य कर्मी किसी कारणवश टीका नहीं लगवा पाए। अब इन स्वास्थ्य कर्मियों को 22 जनवरी को टीका लगाया जाएगा।