फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   97 thousand stole from trade's wife account

कारोबारी की पत्नी के खाते से उड़ाए 97 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
97 thousand stole from trade's wife account
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी की पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने 97 हजार 17 रुपये उड़ा लिए। उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकल जाने का मैसेज आया तब ठगी का पत चला। कारोबारी ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आवास विकास कालोनी में हिमांशु अरोड़ा का रहते हैं। उनका होटल और कपड़े का व्यापार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी परवीन अरोड़ा का खाता एक्सिस बैंक में है। तीन सितंबर को कारोबारी की पत्नी के मोबाइल पर एक लड़की ने कॉल की जो खुद को बैंक कर्मचारी बता रही थी। उसने परवीन को बताया कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। इसके बाद वह रुपये नहीं निकाल पाएंगी। अगर चालू रखना चाहती हैं तो खाते और एटीएम की जानकारी देनी होगी। झांसे में आई महिला ने फोन पर अपने खाते, एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी बता दिया। इसके बाद महिला के खाते से 97 हजार 17 रुपये कट गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed